Begin typing your search above and press return to search.

विधायक की मौत : BJP विधायक की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान हुई मौत….कुछ दिन पहले पत्नी की भी करोना से गयी थी जान

विधायक की मौत : BJP विधायक की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान हुई मौत….कुछ दिन पहले पत्नी की भी करोना से गयी थी जान
X
By NPG News

लखनऊ 31 मई 2021। यूपी में विधायकों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। आज सुबह भी एक बीजेपी विधायक की मौत हो गयी। आज सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी। बीजेपी विधायक का नाम देवेंद्र प्रताप सिंह है। अमांपुर सीट से विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई थी, उन्हें एटा के ही हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। विधायक की पत्नी का भी कुछ दिन पहले ही कोरोना से मौत हुई थी।

बताया जा रहा है कि बीजेपी विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह आज सुबह क्षेत्र में निकलने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक तेज सीने में दर्द हुआ और कुर्सी पर बैठ गए, परिवार के लोग कुछ समझ नहीं पाए, विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह को तत्काल एटा ले जाया गया, यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विधायक देवेंद्र प्रताप के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा, ‘अमांपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री देवेंद्र प्रताप जी का निधन अत्यंत दुःखद है, प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दारुण दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.’

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही कासगंज सदर से बीजेपी विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत की पत्नी की कोरोना से मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित होने के बाद बीजेपी विधायक की पत्नी घर पर ही आइसोलेट होकर इलाज करा रही थीं. 8 मई को उनकी हालत खराब हुई तो विधायक व उनके पुत्र उन्हें पहले अलीगढ़ ले गए.

अलीगढ़ के चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर बीजेपी विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत की पत्नी को आगरा रेफर कर दिया गया था. उसके बाद से उनका इलाज आगरा के निजी अस्पताल में चल रहा था. निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें कोई लाभ नहीं हुआ. उनकी हालत लगातार खराब होती जा रही थी. 17 मई को उनकी मौत हो गई.

Next Story