Begin typing your search above and press return to search.

मिथुन, सिंह, धनु, इनके लिए दिन रहेगा अच्छा… अपने सभी लक्ष्यों को करेंगे प्राप्त, वहीँ इन राशि के लोगों को होगी परेशानी… जानिए सभी राशियों का हाल

मिथुन, सिंह, धनु, इनके लिए दिन रहेगा अच्छा… अपने सभी लक्ष्यों को करेंगे प्राप्त, वहीँ इन राशि के लोगों को होगी परेशानी… जानिए सभी राशियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 27 मई 2021. हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल की जानकारी देंगे…

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आजकल आपकी परीक्षा का दौर चल रहा है, इसलिए आपको अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। मित्रों के साथ मौज मस्ती करने की बाद में सोचें फिलहाल घर में अधिक समय बिताने से घर वालों को अच्छा लगेगा। आज आपको पारिवारिक तनाव परेशान कर सकता है, लेकिन आप परेशान ना हो क्योंकि इसकी वजह कोई छोटी मोटी टेंशन है। आप अपने पिताजी की सलाह से इसे समाप्त करने में कामयाब रहेंगे। आज आप अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं, जैसे या मोबाइल लैपटॉप कुछ कपड़े आदि।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने व्यापार के लिए सरकार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपको भरपूर लाभ भी होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आज आप किसी शेयर बाजार मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो आज आपको उसका भरपूर फायदा मिलेगा। संतान की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ी देख आज आपके मन में प्रसन्नता होगी। सायंकाल का समय यदि आपके आस पड़ोस में कोई विवाद होता है, तो आपको से बचने की कोशिश करें, क्योंकि वह कानूनी हो सकता है।

मिथुन राशि
आज का दिन आपका उत्साह से भरा रहेगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश करें लगे रहेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा, कहीं ऐसा ना हो कि आप नया करने के चक्कर में और पुराने पर ध्यान ना दें। आज आपको दोपहर के समय फोन के जरिए कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। बिजनेस कर रहे लोग आज अपने बिजनेस में कुछ नई तकनीकी को अपना सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको लाभ अवश्य मिलेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए अपना ज्यादा से ज्यादा ध्यान पढ़ाई पर लगाना होगा, तभी सफलता मिलती दिख रही है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता को छोटी दूरी की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

कर्क राशि

आपको आज अपने जीवनसाथी का विकराल रूप देखने को मिल सकता है। आपके मन में आज नए-नए विचार आयेंगे, जिनको आप अपने जीवन में उतारने में भी कामयाब रहेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगें। हर कार्य को दृढ़ निश्चय के साथ संपन्न कर पाएंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशमुना रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

सिंह राशि

आज आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। दिन अच्छा है‌। ज्यादातर मामलों में आप नुकसान से बच जाएंगे‌। कुछ लोगों के साथ रिश्तों में सुधार आ सकता है‌। दोस्तों से मदद मिल सकती है‌। संतान से सुख और आर्थिक मदद मिलने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में सुख शांति का वातावरण बना रह सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा दिन बिताना में सक्षम रहेंगे।

कन्या राशि

आज कई चीजें आपके धैर्य की परीक्षा लेंगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आपको स्वास्थ पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। किसी बात को लेकर माता पिता थोङे सख्त रुप ले सकते हैं, जिसकी वजह से आप कुछ कर नहीं सकते हैं। थकान व चिंता रहेंगे। आप अपने परिवार के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे।

तुला राशि

कुछ लोग आज पेट दर्द से परेशान रह सकते हैं। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केंद्र होंगे। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे। मधुरवाणी का प्रयोग करें, अन्यथा संबंधो में कटुता आएगी। दिन भर आपको चुनौतीपूर्ण कार्य मिलेंगे। अपने बढ़ते हुए खर्चों पर भी एक नजर रखने की जरूरत पड़ेगी।

वृश्चिक राशि

आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आज अपनी शान शौकत के लिए धन खर्चा करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। आज अपने आस-पास के खुशनुमा माहौल से प्रसन्न रहेंगे, स्वयं को सिद्ध करने के अवसर भी मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए।

धनु राशि

आप घर पर किसी कार्यक्रम या उत्सव के आयोजन में शामिल होंगे। रोमांटिक जीवन अच्छा रहने के आसार हैं।आज लिए गए कर्ज का उतरना कठिन रहेगा। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित हो सकता है। पैसे के लेन-देन को बहुत भली-भाँति संभालने की जरूरत पड़ेगी। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

मकर राशि

आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएंगे। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रूचि मजबूत होगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। दफ़्तर में कोई आपकी योजनाओं में अड़ंगा लगा सकता है।

कुंभ राशि

आज आपके व्यापार का विस्तार होगा। दूसरों की तरक्की देखकर अपने आप को हताश महसूस करेंगे, निराश न हो मेहनत का फल आपको भी अवश्य मिलेगा। आप बहुत व्यस्त रहेंगे, ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें, पांव में चोट लगने का भय है। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। सेहत के प्रति आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी आपसे प्रभावित होंगे।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ मध्यम रहेगा, लेकिन आज आप यदि कोशिश करेंगे, तो आपके अटके हुए कार्य किसी मित्र की सहायता से पूरे होंगे, लेकिन नौकरी से जुड़े जातकों को आज सतर्क रहना होगा क्योंकि उनके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आज आपको बाहर अपने मित्रों के साथ फिजूलखर्ची करने के बजाए, अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से भरपूर फायदा होगा, नहीं तो आज आपके परिवार के सदस्य आपसे नाराजगी जता सकते हैं। यदि साझेदारी में कोई व्यापार करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए अति उत्तम रहेगा।

Next Story