Begin typing your search above and press return to search.

मंत्रालय ब्रेकिंगः मंत्रालय में अब केवल सचिव की अनुशंसा पर ही मिलेगा प्रवेश, मीडिया को भी सीधे प्रवेश की इजाजत नहीं

मंत्रालय ब्रेकिंगः मंत्रालय में अब केवल सचिव की अनुशंसा पर ही मिलेगा प्रवेश, मीडिया को भी सीधे प्रवेश की इजाजत नहीं
X
By NPG News

NPG.NEWS
रायपुर, 7 जुलाई 2020। मध्यप्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ मंत्रालय में भी प्रवेश सहज नहीं होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश दिया है कि अब मंत्रालय में प्रवेश के लिए सिकरेट्री की अनुशंसा पर ही प्रवेश पास बन सकेगा। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए यह निर्णय लिया गया है।
मध्यप्रदेश सरकार ने हाल ही में एक आदेश निकालकर मंत्रालय में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया था। अब छत्तीसगढ़ के मंत्रालय में भी प्रवेश की व्यवस्था टाईट कर दी गई है। अभी तक मंत्रालय में मंत्री या सिकरेट्री के स्टाफ, डिप्टी सिकरेट्री, अंडर सिकरेट्री की अनुशंसा पर गेट पर पास बना दिए जाते थे। लेकिन, सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए आदेश निकाल दिया है।
मंत्रालय में अनावश्यक भीड़ कम करने के लिए यह अस्थायी व्यवस्था जारी की गई है। इस नियम के दायरे में सभी हैं। मीडिया भी सीधे मंत्रालय के भीतर फिलहाल सहज प्रवेश हासिल नहीं कर पाएगा।
विदित हो कि मंत्रालय में कोविड संदिग्ध पाए गए थे, जिसके बाद यह व्यवस्था प्रभावी कर दी गई है।सचिव डी.डी. सिंह ने एनपीजी न्यूज को बताया-“मंत्रालय के सुरक्षा अमले में शामिल कुछ को कोविड संक्रमित पाया गया था, जिसके बाद एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया है.. यह निर्णय अस्थाई है”

Next Story