
रायपुर,10 जुलाई 2021।खाद और यूरिया के संकट को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को फिर से पत्र लिखकर खाद और यूरिया का लक्ष्य बढ़ाए जाने की अपेक्षा की है।स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का खाद और यूरिया को लेकर यह स्मरण पत्र है।मंत्री सिंहदेव ने कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को इस विषय पर पहला पत्र 28 मई 2021 को लिखा था।
मंत्री सिंहदेव ने पत्र में लिखा है
“यूरिया और एनपीके 12:32:16 का ख़रीफ़ वर्ष 2021 के लिए लक्ष्य 2020 की तुलना में काफ़ी कम है..खाद और यूरिया के लक्ष्य कम होने से किसान परेशान होंगे.. खाद के लिए किसान नीजि क्षेत्र के दुकानदारों पर आश्रित हो सकते हैं लेकिन यूरिया का लक्ष्य नीजि क्षेत्र में भी बेहद कम है”
सिंहदेव के पत्र में इस बात का उल्लेख है कि सरगुजा में यूरिया सात हज़ार टन कम यूरिया और एनपीके 12:32:16 चार हज़ार टन कम है, इससे किसानों को बेहद दिक़्क़त हो सकती है।
