Begin typing your search above and press return to search.

पुरुषों ने पहनी ब्रा, महिलाए हुईं टॉपलेस….. आखिर क्यों हुआ सड़कों पर अनोखा प्रदर्शन…..जानिये पूरी वजह

पुरुषों ने पहनी ब्रा, महिलाए हुईं टॉपलेस….. आखिर क्यों हुआ सड़कों पर अनोखा प्रदर्शन…..जानिये पूरी वजह
X
By NPG News

बर्लिन 11 जुलाई 2021। जर्मनी (Germany) की राजधानी बर्लिन (Berlin) में शनिवार को हुए अनोखे प्रदर्शन की तस्वीरें आज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. कहा जा रहा है कि उस वक्‍त पुलिस-प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए थे जब महिलाएं सड़कों पर टॉपलेस होकर उतर गईं, जबकि पुरुषों ने ब्रा, बिकिनी पहने हुए थे।

बर्लिन की सड़कों पर सैकड़ों की संख्‍या में उतरे ये लोग लैंगिक समानता की मांग कर रहे थे। उनका गुस्‍सा पुलिस के उस एक्‍शन को लेकर था, जिसमें एक फ्रांसीसी महिला को टॉपलेस होकर धूप सेंकने के कारण शहर के एक वाटर पार्क से निकाल दिया गया था।

एक वाकया बीते महीने का है, लेकिन पुलिस के इस एक्‍शन ने महिलाओं के एक बड़े वर्ग को नाराज कर दिया। लैंगिक समानता में यकीन करने वाले पुरुषों का एक तबका भी उनके साथ था, जिन्‍होंने शनिवार (10 जुलाई) को बर्लिन की सड़कों पर हुए इस प्रदर्शन में हिस्‍सा लिया। इस दौरान वे ब्रा और बिक‍िनी पहने नजर आए। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने अपने शरीर पर ‘माय बॉडी, माय च्‍वाइस’ जैसे नारे भी लिखवाए हुए थे।

महिला को पार्क से निकालने पर हुआ विवाद

एक रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांसीसी महिला एक दोस्त और दो बच्चों के साथ स्विम पार्क में गई थी। उस दौरान उसने स्विमसूट पहना रखा था। महिला वहां टॉपलेस होकर सनबाथ कर रही थी, जब पुलिस ने उसे देखा और टोका। वहां मौजूद गार्ड्स ने उसे सीना ढकने के लिए कहा तो उसने सवाल किया कि अगर पुरुष टॉपलेस होकर पार्क में रह सकते हैं तो वह क्‍यों नहीं? इस पर बहस बढ़ी तो गार्ड्स ने उसे बाहर निकाल दिया।

पार्क में मौजूद गार्ड्स के इसी एक्‍शन ने जर्मन महिलाओं को नाराज कर दिया और वे शनिवार, 10 जुलाई की दोपहर को बर्लिन की सड़कों पर टॉपलेस होकर उतर आईं। मैरिएननप्लात्ज में महिलाओं ने फ्रांसीसी महिला के साथ प्रशासन के रवैये का विरोध किया और लैंगिक समानता की मांग की। इस प्रदर्शन में पुरुष भी टॉपलेस होकर शामिल हुए, जबकि कुछ ने ब्रा और बिकिनी पहन रखे थे।

Next Story