Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल …सिंह राशि के लिए होगा इस रविवार कुछ खास…कन्या राशि के होंगे अधूरे काम पूरे…जानिए कृपा बरसेगी इस रविवार सूर्य देव की किस पर….

राशिफल …सिंह राशि के लिए होगा इस रविवार कुछ खास…कन्या राशि के होंगे अधूरे काम पूरे…जानिए कृपा बरसेगी इस रविवार सूर्य देव की किस पर….
X
By NPG News

रायपुर 9 मई 2020 रविवार का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा दिन

मेष राशि –

मध्यान्ह तक समय अनुकूल नहीं है। धैर्य से अपना कार्य करते समय गुजारे, उपलब्धियों की न्यूनता से विचलित न हों। अपरान्ह में कुछ राहत का अनुभव होगा। आशाएं बलवती होंगी, किन्तु उतावली बिल्कुल न दिखायें। आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव होगा। घर का वातावरण आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय में संतोष और छुटकारे का अनुभव करेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ आनंद-प्रमोद, प्रवास-पर्यटन और वस्त्र आभूषणों की खरीददारी का अवसर प्राप्त होगा।

वृषभ राशि / वृष राशि –

अनुकूल समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य मध्यान्ह तक ही सम्पादित कर लेने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। अपरान्ह से कुछ कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें। आज आकस्मिक खर्च होने की संभावना है ऐसा गणेशजी कहते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में विघ्न आएगा। मन कुछ बेचैन रहेगा। मध्याहन के बाद घर में सुख-शांति का वातावरण बन जाएगा। आरोग्य में सुधार होगा। कार्य सफलता से यश प्राप्त होगा। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग अच्छा मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

मिथुन राशि –

आपको जमीन, मकान के पत्रों या दस्तावेजों के विषय में सावधानी बरतनी होगी। परिजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ेगा। संतान के विषय में आपको चिंता रहेगी। विद्या, अभ्यास में विघ्न-बाधा आएगी। आकस्मिक धन के खर्च की संभावना है। मित्रों की भेंट से मन प्रसन्न रहेगा।विशिष्ट व्यक्तियों से सम्पर्क बनेंगे। कुछ उत्साहवर्धक आश्वासन भी प्राप्त होंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे। प्रेमीजन सहयोग मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

कर्क राशि –

आज का दिन आध्यात्मिक और गूढ़ विद्याओं में सिद्धि प्राप्त करने के लिए अच्छा है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आपको आनंदित रखेगा। आज आप अधिक संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। मध्याहन के बाद उपाधियों के कारण आप चिंतित रहेंगे। स्फूर्ति और प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा। परिजनों के साथ मतभेद रहेगा। धन का खर्च होगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। भाग्य मं अनुकूलता रहेगी। कारोबार में सफलता मिलेगी। स्नेहीजनों का सहयोग रहेगा। धार्मिक कार्य सफल होंगे।

सिंह राशि –

कारोबार में तरक्की होगी। नया धन मिलेगा। अनुबन्धों की पूर्ति होगी। पारिवारिक कार्य होंगे। शुभ कार्यों में व्यय होगा। आप मधुर वाणी से किसी कार्य में विजयी बनेंगे। परिवार के लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। मध्याहन के बाद भी किसी कार्य में बिना सोचे समझे निर्णय न लें, ऐसी गणेशजी सलाह देते है। अपनों से लाभ होगा। । प्रतिस्पर्धियों का सामना आप कर सकेंगे। प्रेमभरे सम्बंध आपको मृदु बनाएंगे।

कन्या राशि –

अधूरे कार्य पूरे होंगे। कारोबार में विशेष उपलब्धियां होंगी। धार्मिक कार्यों में भागीदारी होगी। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी। यात्रा से उपलब्धियां होंगी। आपका दिन शुभ फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपकी वैचारिक समृद्धि अन्य लोगों को प्रभावित करेगी। व्यवसायिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायी होगा। मन आनंदित रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परिवार में वातावरण आनंदप्रद रहेगा। बौद्धिक चर्चा में विवाद को टालकर चर्चा का आनंद लें।

तुला राशि –

आकस्मिक खर्च करने के लिऐ सावधानी बरतने के लिऐ गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण मित्रों के साथ उग्र चर्चा या झगड़ा न हो इसका भी ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही से आज संभलकर चलें। मध्याहन के बाद स्थिति में सुधार होगा। मानसिक स्वस्थता के साथ वाणी की मधुरता से अन्य जनों के साथ आनंद की प्राप्ति होगी।मध्यान्ह तक समय अनुकूल नहीं है। नया कार्य इस अवधि में आरम्भ न करें। विघ्र पड सकते हैं। अपरान्ह से कुछ राहत महसूस होगी। कार्य सिद्धि की आशाएं बलवती होंगी

वृश्चिक राशि –

आपको अनेक क्षेत्रों में लाभ और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। धन की प्राप्ति के लिऐ योग अच्छा है। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। उनके साथ घूमने जाने का भी भरपूर आनंद आप उठा सकेंगे। परंतु मध्याहन के बाद आपको शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करना पड़ेगा। किसी के साथ अहम का टक्कर न हो, इसका ध्यान रखें। स्वभाव में क्रोध रहेगा।अनुकूल समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य मध्यान्ह तक सम्पादित कर लें। अपरान्ह से कुछ समस्याएं पैदा होंगी। कार्य सिद्धि बाधित होगी। सायंकाल यात्रा न करें।

धनु राशि –

गणेशजी कहते हैं आज आपका दिन लाभकारी होगा। घर और व्यवसाय, दोनों क्षेत्रों में आनंदप्रद वातावरण आप को प्रफुल्लित रखेगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ भी होगा। सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। अनेक क्षेत्रों में यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आय और व्यापार, दोनों में वृद्धि होगी। किसी रमणीय स्थल पर आप घूमने जाएंगे।विशिष्ट व्यक्तियों से लाभदायी सम्पर्क बनेंगे। लम्बित कार्यों की पूर्ति में आश्वासन प्राप्त होंगे। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा। नया काम बनेगा।

मकर राशि –

कारोबार में तरक्की होगी। धन का लाभ होगा। भाग्य साथ देगा। धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सानिध्य प्राप्त होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। आज का दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी है। विदेश-स्थित सम्बंधीजनों के समाचार से आपका मन प्रफुल्लित होगा। धार्मिक यात्रा की संभावना है। आप के मन में रही कार्य-योजना पूर्ण होगी। व्यवसायी वर्ग को व्यवसाय से लाभ होगा।

कुंभ राशि –

मध्यान्ह तक समय अनुकूल नहीं है। कोई नया कार्य आरम्भ न करें। विघ्र पैदा होंगे। अपरान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। आशाएं बलवती होंगी।फिर पूरा दिन शुभ फलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। क्रोध और वाणी पर आज संयम रखिएगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। मध्याहन के बाद स्वजनों तथा मित्रों के साथ आपका समय बहुत आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक प्रवास भी होगा। विदेश से समाचार मिलेंगे।

मीन राशि –

दैनिक कार्यो में शांति मिलेगी। किसी मनोरंजक स्थल पर मित्रों या परिचितों के साथ आनंद मनाएंगे। व्यापार में भागीदारों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ भी आपको मतभेद होने से मनदुःख बढेगा। वाणी पर संयम रखिएगा। आर्थिक व्यय होने की भी संभावना है। जल से दूर रहने की गणेशजी की सलाह है।अनुकूल समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य मध्यान्ह तक सम्पादित कर लें। सफलता मिलेगी। अपरान्ह से कुछ समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें।

Next Story