Begin typing your search above and press return to search.

देश में बीते 24 घंटे में सर्वाधिक 27114 नए मामले सामने आए, 519 लोगों की मौत…. संक्रमितों का आंकड़ा आठ लाख के पार….

देश में बीते 24 घंटे में सर्वाधिक 27114 नए मामले सामने आए, 519 लोगों की मौत…. संक्रमितों का आंकड़ा आठ लाख के पार….
X
By NPG News

नईदिल्ली 11 जुलाई 2020। भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस का खौफ देखने को मिल रहा है। अभी तक 1.22 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। यह वायरस 5.54 लाख से ज्यादा मरीजों की जिंदगी छीन चुका है। भारत में भी लगभग हर रोज कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8,20,916 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (शुक्रवार सुबह 8 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 27,114 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन में सामने आने वाले कोरोना (COVID-19) मरीजों की यह अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है।

सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 519 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 22,123 हो गई है। शनिवार को देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 8,20,916 हो गए जिनमें से 2,83,407 लोगों का उपचार चल रहा है और 5,15,385 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि करीब 62.78 प्रतिशत मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से हुईं 519 मौतों में से 226 महाराष्ट्र में, 64 तमिलनाडु में, 57 कर्नाटक में, 42 दिल्ली में, 27 उत्तर प्रदेश और और पश्चिम बंगाल में 26 लोगों की मौत हुई है।

इनके अलावा आंध्र प्रदेश में 15 लोगों की, गुजरात में 14, तेलंगाना में आठ और राजस्थान में छह लोगों की मौत हुई है। असम और जम्मू कश्मीर में पांच लोगों की, बिहार, मध्यप्रदेश, ओडिशा और पंजाब में चार-चार लोगों की, हरियाणा और पुदुचेरी में तीन-तीन तथा दो लोगों की मौत छत्तीसगढ़ में हुई है।

एक लाख से आठ लाख पहुंचने में महज 53 दिन लगे
देश में अब कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में संक्रमण के पहले एक लाख मामले जहां 110 दिन में आए थे वहीं, आंकड़े को आठ लाख तक पहुंचने में महज 53 दिन लगे हैं। देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या तीन जून को दो लाख से अधिक हुई थी, वहीं इसे तीन लाख तक पहुंचने में दस दिन लगे और इसके भी आठ दिन बाद 21 जून को संक्रमितों की संख्या चार लाख से अधिक हुई। इसके बाद अगले एक लाख मामले सिर्फ छह दिन में सामने आए और आंकड़े को सात लाख तक पहुंचने में दस दिन का समय लगा।

10 जुलाई तक 1.13 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच हुईं
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 10 जुलाई तक कोविड-19 के लिए कुल 1,13,07,002 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 2,82,511 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

संक्रमण के कारण देश में कुल 22,123 लोगों की मौत हुई है जिनमें से सर्वाधिक 9,893 लोगों की मौत महाराष्ट्र में और 3,300 की मौत दिल्ली में हुई। गुजरात में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,022 है, तमिलनाडु में 1,829 है, उत्तर प्रदेश में 889 है, पश्चिम बंगाल में 880, मध्यप्रदेश में 638, कर्नाटक में 543 और राजस्थान में 497 है। तेलंगाना में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या 339 है। संक्रमण के कारण 292 की लोगों की मौत आंध्र प्रदेश में हुई, 290 की हरियाणा में, 187 की पंजाब में, 159 की जम्मू-कश्मीर में, 119 की बिहार में, 56 की ओडिशा में, 46 की उत्तराखंड में और 27-27 मरीजों की मौत केरल तथा असम में हुई।

कोविड-19 के कारण झारखंड में 23 लोगों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ तथा पुदुचेरी में 17-17 लोगों की, हिमाचल प्रदेश में 11 की, गोवा में नौ की, चंडीगढ़ में सात की, अरूणाचल प्रदेश तथा मेघालय में दो-दो व्यक्ति की, त्रिपुरा तथा लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों में से 70 फीसदी से अधिक मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।

कोविड-19 के सर्वाधिक 2,38,461 मामले महाराष्ट्र में हैं, तमिलनाडु में 1,30,261 मामले, दिल्ली में 1,09,140 मामले, गुजरात में 40,069, उत्तर प्रदेश में 33,700, कर्नाटक में 33,418 और तेलंगाना में 32,224 मामले हैं। संक्रमण के 27,109 मामले पश्चिम बंगाल में, 25,422 मामले आंध्र प्रदेश में, 23,174 मामले राजस्थान में, 19,934 मामले हरियाणा में और 16,657 मामले मध्यप्रदेश में हैं।

असम में संक्रमण के 14,600 मामले, बिहार में 14,575 मामले, ओडिशा में 11,956 मामले, जम्मू-कश्मीर में 9,888 मामले, पंजाब में 7,357 मामले और केरल में 6,950 मामले हैं। संक्रमण के 3,767 मामले छत्तीसगढ़ में, 3,419 मामले झारखंड में, 3,373 मामले उत्तराखंड में, 2,251 मामले गोवा में, 1,918 मामले त्रिपुरा में, 1,582 मामले मणिपुर में, 1,272 मामले पुडुचेरी में, 1,171 मामले हिमाचल प्रदेश में और 1,064 मामले लद्दाख में हैं।

नगालैंड में कोविड-19 के 732 मामले, चंडीगढ़ में 539 मामले, दादरा नगर हवेली तथा दमन-दीव में कुल 459 मामले, अरूणाचल प्रदेश में 335 मामले, मिजोरम में 226 मामले, अंडमान-निकोबार में 156 मामले, मेघालय में 207 मामले और सिक्किम में संक्रमण के 134 मामले अब तक सामने आए हैं।

Next Story