Begin typing your search above and press return to search.

मरवाही उप चुनाव: भावना और सहानुभूति के चुनावी समर में महिला मतदाता निर्णायक हैं..237 मतदान केंद्रों में से 178 पर महिला मतदाता पुरुषों से ज़्यादा..

मरवाही उप चुनाव: भावना और सहानुभूति के चुनावी समर में महिला मतदाता निर्णायक हैं..237 मतदान केंद्रों में से 178 पर महिला मतदाता पुरुषों से ज़्यादा..
X
By NPG News

मरवाही,5 अक्टूबर 2020। सहानुभूति और भावनात्मक आधार पर लड़े जा रहे मरवाही उप चुनाव में वह वर्ग बतौर मतदाता निर्णायक है जो कि भावना प्रधान ही होता है। मरवाही में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज़्यादा है। पूरे मरवाही विधानसभा में महिला मतदाता पुरुष मतदाता से 3.61% ज़्यादा हैं।
मरवाही विधानसभा में कुल 237 मतदान केंद्र हैं।इन मतदान केंद्रों में 178 मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां महिला मतदाता की संख्या पुरुष मतदाता से अधिक है। पुरुष मतदाता केवल 59 मतदान केंद्रों पर महिलाओं से ज़्यादा हैं।
मरवाही उप चुनाव अजीत जोगी के निधन के बाद लड़ा जा रहा है। ज़ाहिर है भावनाओं की लहरें उछाल पर हैं,और महिलाएं प्रकृति से ही भावना प्रधान होती हैं।

Next Story