बिलासपुर में मार्केट टाइमिंग फ़िक्स.. रात नौ से सुबह छ तक दुकानों का शटर गिरेगा… धारा 144 प्रभावी.. घूमना टहलना पड़ेगा भारी

बिलासपुर,31 मार्च 2021। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच बिलासपुर ज़िले में भी मार्केट ब्रेक का आदेश लागू हो गया है। अब से कुछ देर पहले जारी आदेश में ज़िला प्रशासन ने बिलासपुर ज़िले में धारा 144 प्रभावी करते हुए दुकानों के चालू और बंद होने के समय को निर्धारित कर दिया है।
मार्केट ब्रेक को लेकर ज़िला प्रशासन ने जो आदेश जारी किया है उसके अनुसार सभी प्रकार की स्थाई और अस्थाई दुकानें रात 9 बजे बंद हो जाएँगी, जबकि रात दस बजे तक रेस्टोरेन्ट हॉटल ढाबा इनडोर सेवा दे सकेंगे वही रात 11.30 तक इन जगहों से टेक अवे या कि होम डिलवरी की सुविधा दी जा सकेगी।
कलेक्टर सारांश मित्तर ने NPG से कहा
“कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एहतियातन प्रभावी की गई व्यवस्था है.. मार्केट ब्रेक किया गया है.. दुकानों की समयावधि को नियंत्रित कर दिया गया है..धारा 144 भी प्रभावी की गई है”
