Begin typing your search above and press return to search.

कई SP बदले गये: बिग ब्रेकिंग – IPS अजय यादव रायपुर के नये SSP बनाये गये….प्रशांत को दुर्ग की जिम्मेदारी…. आरिफ अब संभालेंगे सिर्फ ACB-EOW … देखिये पूरी लिस्ट

कई SP बदले गये: बिग ब्रेकिंग – IPS अजय यादव रायपुर के नये SSP बनाये गये….प्रशांत को दुर्ग की जिम्मेदारी…. आरिफ अब संभालेंगे सिर्फ ACB-EOW … देखिये पूरी लिस्ट
X
By NPG News

रायपुर 29 जून 2020। अजय यादव रायपुर के नये SSP बनाये गये हैं। वो रायपुर SSP आरिफ शेख की जगह लेंगे। NPG ने कुछ दिन पहले अजय यादव के SSP बनाये जाने की खबर पोस्ट की थी। आज सुबह राज्य सरकार ने कुछ जिलों के SSP को बदलने का आदेश जारी कर दिया। 2004 बैच के IPS अजय यादव अभी दुर्ग जिले के SSP हैं।

वहीं बलौदाबाजार के SP प्रशांत ठाकुर को दुर्ग जिले का नया एसपी बनाया गया है। वहीं कोंडगांव जिले में भी नये एसपी की पोस्टिंग की गयी है। सुकमा के एडिश्नल एसपी सिद्धार्थ तिवारी को कोंडागांव का नया एसपी बनाया गया है। वहीं टीआर कोशिमा को बलरामपुर से सरगुजा का नया एसपी बनाया गया है। माना बटालियन के रामकृष्ण साहू को बलरामपुर का नया एसपी बनाया गया है। कोंडांगांव के एसपी बालाजी सोमवाल को जशपुर का नया एसपी बनाया गया है। जशपुर एसपी शंकर बघेल को कांकेर जंगलवार कालेज का कमांडेंट बनाया गया है। कोरबा के एएसपी उदय किरण को दंतेवाड़ा का एडिश्नल एसपी बनाया गया है। सीएसपी रायपुर सुनील शर्मा को सुकमा का एएसपी बनाया गया है। रायपुर एएसपी पंकज चंद्रा को ईओडब्ल्यू में एसपी बनाया गया है। वहीं सीएसपी रायपुर अभिषेक महेश्वरी को AIG इंटेलिजेंस के साथ एएसपी रायपुर का एडिश्नल चार्ज दिया गया है। सरगुजा एसपी आशुतोष सिंह को माना बटालियन का कमांडेट बनाया गया है।

आपको बता दें कि रायपुर एसएसपी आरिफ शेख कुछ दिन पहले ही EOW और ACB का एडिश्नल चार्ज दिया गया था। अब वो ईओडब्ल्यू और एसीबी की ही सिर्फ जिम्मेदारी संभालेंगे।

Next Story