Begin typing your search above and press return to search.

मनोज तिवारी 50 की उम्र में दूसरी बार बने पिता…. घर में आई नन्ही परी, जानिए क्या करती हैं उनकी पत्नी

मनोज तिवारी 50 की उम्र में दूसरी बार बने पिता…. घर में आई नन्ही परी, जानिए क्या करती हैं उनकी पत्नी
X
By NPG News

नईदिल्ली 31 दिसंबर 2020.दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी पिता बन गए हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी के घर बुधवार को बेटी ने जन्म लिया। मनोज तिवारी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्विटर पर यह जानकारी साझा करने के बाद मनोज तिवारी को ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं। सांसद मनोज तिवारी की एक बेटी और है जो मुंबई में रकर शिक्षा हासिल कर रही है। मनोज तिवारी उनसे मिलने के लिए अक्सर मुंबई भी जाते हैं।

इस तस्वीर के साथ मनोज ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे घर आई एक नन्ही परी। मेरे घर में बेटी ने जन्म लिया है। जय जगदंबे’। बता दें कि मनोज तिवारी की बेटी का जन्म बुधवार को हुआ है।मनोज तिवारी का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही साथ उनके इस ट्वीट पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। मनोज तिवारी को तमाम राजनीतिक जगत की हस्तियों के साथ ही सिनेमा से जुड़े लोग भी बधाइयां दे रहे हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री के महानायक मनोज तिवारी की बड़ी बेटी जिया बारहवीं के बाद आगे की पढ़ाई कर रही हैं। बता दें कि मनोज की शादी साल 1999 में रानी तिवारी से हुई थी। बिग बॉस 4 का हिस्सा रह चुके मनोज तिवारी की कथित तौर पर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के साथ नज़दीकियों की खबर उन दिनों चर्चा में थी। इससे पहले भी दोनों कुछ एक भोजपुरी फिल्मों में साथ नज़र आ चुके थे। दोनों के रिलेशनशिप की खबरों से आहत होकर साल 2012 में रानी ने मनोज से तलाक लेने का फैसला लिया। बता दें कि रानी भी पेशे से एक सिंगर हैं। हालांकि, अलग होने के बावजूद वो हमेशा कहते थे कि उन्हें अपनी पत्नी से बेहद आत्मीयता है।

नोज तिवारी को अपनी बड़ी बेटी जिया के बेहद करीब माना जाता है। जिया के बारहवीं पास करने के बाद उन्होंने एक महंगे ब्रांड की घड़ी उन्हें उपहारस्वरूप भेंट किया था। आए दिन मनोज अपनी बेटी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हैं। वहीं, अपनी दूसरी बेटी के जन्म के बाद उन्होंने बच्ची की अपने साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि ”मेरे घर आयी एक नन्ही परी… I am blessed with a baby girl… जय जगदंबे.. ”

Next Story