पश्चिम बंगाल में ममता बैनर्जी ने 43 सदस्यीय मंत्रीमंडल का किया गठन.. शपथ ग्रहण कराने के बाद बोले राज्यपाल जगदीप धनकर – “अगर आपका वोट आपकी मौत का कारण बनता है तो ये लोकतंत्र का अंत है”

कोलकाता,10 मई 2021। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने 43 सदस्यीय मंत्रीमंडल का गठन किया है। अब से कुछ देर पहले इन सबका शपथ ग्रहण कराया गया। सीएम ममता बनर्जी शपथ ग्रहण के दौरान मौजुद थी।
शपथ ग्रहण समारोह के ठीक बाद राजभवन और पश्चिम बंगाल की नवगठित सरकार के बीच तनाव फिर सामने आ गया। जबकि राज्यपाल जगदीप धनकर ने हालात का ज़िक्र करते हुए लोकतंत्र के लिए ख़तरा निरुपित किया।
राज्यपाल जगदीप धनकर ने कहा
“लोकतंत्र में लोगों ने वोट करने का फैसला किया इसलिए उन्हें अपनी ज़िदगी और मानव अधिकारों की कीमत चुकानी पड़ रही है। अगर आपका वोट आपकी मौत, संपत्ति की तोड़-फोड़ और लूट का कारण बनता है तो ये लोकतंत्र का अंत है”
राज्यपाल जगदीप धनकर ने इस बात पर क्षोभ व्यक्त किया कि वे हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करना चाहते हैं उन्होंने हैलीकाप्टर की माँग की थी.. लेकिन लिखित में कोई भी जवाब देने से मना किया गया और अनाधिकारिक रुप से बताया गया कि हैलीकाप्टर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
