Begin typing your search above and press return to search.

पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल: जीपी सिंह ADG एंटी नक्सल ऑपरेशन बनाए गए… 50 से अधिक आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 16 जिलों के एसपी भी बदले गए

पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल: जीपी सिंह ADG एंटी नक्सल ऑपरेशन बनाए गए… 50 से अधिक आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 16 जिलों के एसपी भी बदले गए
X
By NPG News

भोपाल 10 फरवरी 2020। मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ी पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल की हैभारतीय पुलिस सेवा के 50 से अधिक अफसरों के तबादला आदेश जारी किए गया है। जारी सूची में पुलिस मुख्यालय के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा 16 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं। जिन अफसरों के तबादले हुए हैं उनमे एडीजी, एससीआरबी, भोपाल जी पी सिंह को एडीजी, एंटी नक्सल ऑपरेशन, पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। एडीजी, होमगार्ड, जबलपुर राजेश चावला को एडीजी, एससीआरबी, भोपाल के रूप में स्थानांतरित किया गया है। एडीजीपी, जेएनपीए, सागर जी जनार्दन को एडीजीपी, शहडोल रेंज के रूप में भेजा गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी), प्रशासन, पुलिस मुख्यालय भोपाल कैलाश मकवाना को एडीजी, नारकोटिक्स, पुलिस मुख्यालय, भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक एडीजी, नारकोटिक्स, पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी निभा रहे अजय कुमार शर्मा को एडीजी, प्रशासन, पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया गया है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल में महानिरीक्षक (आईजी) (गुप्तवार्ता) मकरंद देउस्कर को आईजी, अपराध अनुसंधान विभाग बनाया गया है। अभी तक आईजी अपराध अनुसंधान विभाग की जिम्मेदारी निभा रहे डी श्रीनिवास वर्मा को आईजी (कानून एवं व्यवस्था), पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। आईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल एस पी सिंह को इंदौर में विशेष सशस्त्र बल (विसबल) के आईजी के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के एक अन्य आईजी अविनाश शर्मा को पुलिस मुख्यालय भोपाल में आईजी एससीआरबी पदस्थ किया गया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल में आईजी मनोज शर्मा को आईजी (गुप्तवार्ता) की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उप महानिरीक्षक (डीआईजी) प्रबंध, पुलिस मुख्यालय भोपाल हरिनारायण चारी मिश्रा को डीआईजी, खरगोन पदस्थ किया गया है।

डीआईजी खरगोन एम एस वर्मा को डीआईजी, जबलपुर रेंज भेजा गया है। डीआईजी सागर दीपक वर्मा को डीआईजी, एसएएफ (सेंट्रल रेंज) भोपाल की जिम्मेदारी दी गयी है। डीआईजी छतरपुर अनिल माहेश्वरी को डीआईजी, पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। डीआईजी बालाघाट आर एस डहेरिया को डीआईजी सागर बनाया गया है।

डीआईजी, इंदौर ग्रामीण रेंज, संजय तिवारी को डीआईजी, पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। डीआईजी छिंदवाड़ा सुशांत सक्सेना को डीआईजी इंदौर ग्रामीण रेंज के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

शहडोल पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिल सिंह कुशवाह को डीआईजी रीवा रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। मंडला में विसबल की 35वीं वाहिनी के सेनानी आर के हिंगणकर को डीआईजी जेएनपीए सागर और डीआईजी, अअवि, पुलिस मुख्यालय भोपाल अरविंद सक्सेना को डीआईजी, आरएपीटीसी इंदौर के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

जबलपुर में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) महिला अपराध हिमानी खन्ना को डीआईजी के रूप में पुलिस मुख्यालय भोपाल बुला लिया गया है। पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) भोपाल मिथिलेश शुक्ला को डीआईजी छिंदवाड़ा पद की जिम्मेदारी दी गयी है। हाेशंगाबाद एसपी एम एल छारी को डीआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है।

छतरपुर एसपी तिलक सिंह को डीआईजी, पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। उज्जैन में विसबल के सेनानी अनुराग शर्मा को डीआईजी, महिला अपराध, इंदौर की जिम्मेदारी दी गयी है। जेएनपीए सागर के उप निदेशक विवेक राज सिंह को डीआईजी छतरपुर बनाया गया है।

पुलिस मुख्यालय के एक सहायक महानिरीक्षक कुमार सौरभ को छतरपुर एसपी पदस्थ किया गया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल में हॉक फोर्स के सेनानी तरुण नायक को गुना एसपी बनाया गया है। भिंड एसपी रुडोल्फ अल्वारोज को एअाईजी पुलिस मुख्यालय के रूप में वापस बुलाया गया है।

भोपाल में सातवीं वाहिनी के सेनानी संतोष सिंह गौर को होशंगाबाद एसपी के रूप में भेजा गया है। एसपी (पश्चिम) इंदौर अवधेश कुमार गोस्वामी को एसपी एपीटीसी इंदौर की जिम्मेदारी दी गयी है। रतलाम जिले के जावरा में विसबल की वाहिनी के सेनानी के रूप में कार्यरत महेश चंद्र जैन को एसपी (पश्चिम) इंदौर बनाया गया है। एसपी आगरमालवा सुश्री सविता सोहाने को एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।

एसपी, पीटीसी, इंदौर तुषारकांत विद्यार्थी को एसपी के रूप में सिंगरौली जिले में भेजा गया है। ग्वालियर में विसबल की वाहिनी के सेनानी सत्येंद्र कुमार शुक्ला को एसपी शहडोल बनाया गया है। एसपी रेल भोपाल मनीष कुमार अग्रवाल को एसपी हरदा और ग्वालियर में विसबल की वाहिनी के सेनानी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया को एसपी बैतूल पदस्थ किया गया है।

एआईजी, पुलिस मुख्यालय (चयन) भोपाल हेमंत चौहान को एसपी दमोह बनाया गया है। एसपी, पीटीएस, रीवा मनोज कुमार सिंह को को एसपी आगरमालवा की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। एसपी गुना राहुल कुमार लोधा को एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल के रूप में वापस बुलाया गया है।

बैतूल एसपी कार्तिकेयन के को शिवपुरी में विसबल की वाहिनी का सेनानी बनाया गया है। शिवपुरी में अभी तक यह जिम्मेदारी निभा रहे विवेक अग्रवाल को एसपी छिंदवाड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। एसपी दमोह विवेक सिंह को एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल और भोपाल एसपी (दक्षिण) संपत उपाध्याय को एसपी श्योपुर के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

एसपी बुरहानपुर अजय सिंह को एसपी रेल, इंदौर और एसपी श्योपुर नागेंद्र सिंह को एसपी भिंड पदस्थ किया गया है। एआईजी (गुप्तवार्ता) पुलिस मुख्यालय भोपाल साईकृष्ण एस धोटा को एसपी (दक्षिण) भोपाल के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

एसपी सिंगरौली अभिजीत रंजन को एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल, एसपी नीमच राकेश कुमार सगर को एसपी रेल भोपाल और एसपी हरदा भगवत सिंह विरदे को एसपी बुरहानपुर बनाया गया है। एसपी छिंदवाड़ा मनोज कुमार राय को एसपी नीमच भेजा गया है। ग्वालियर में ईओडब्ल्यू के एसपी रघुवंश भदौरिया को एसपी अशोकनगर के रूप में भेजा गया है।

Next Story