Begin typing your search above and press return to search.

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ”मप्र शासन” लिखी गाड़ी से हीरा तस्करी करते दो गिरफ्तार…लाखों का हीरा भी जब्त….

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ”मप्र शासन” लिखी गाड़ी से हीरा तस्करी करते दो गिरफ्तार…लाखों का हीरा भी जब्त….
X
By NPG News

गरियाबंद 31 मार्च 2021। जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये हीरा तस्करी कर रहे रायपुर के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों के पास से पुलिस ने 12 नग हीरा और मप्र शासन लिखी हुई एक कार भी जब्त की है। जब्त हीरों की कीमत ढाई लाख से उपर की बतायी जा रही है।

दरअसल 30 मार्च को गरियाबंद पुलिस को सूचना मिली थी कि कार सवार दो व्यक्ति अवैध रूप से हीरा की तस्करी कर गरियाबंद से छुरा की ओर जा रहे है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद एसपी भोजराम पटेल ने एडिशनल एसपी और सीएसपी को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये। थाना प्रभारी छुरा के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी की गयी। इस दौरान मेन रोड छुरा के पास संदिग्ध टाटा इण्डिका विस्टा कार को रोका गया और कार सवार युवकों की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान ड्राइवर जितेंद्र शर्मा के कब्जे से सात नग हीरा और सैय्यद जिशान के पास से पांच नग हीरा जब्त किया गया। आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करी में उपयोग की गई कार में मप्र शासन लिखा रखा था।
पकड़े गये दोनों युवक खमतराई रायपुर के रहने वाले बताये जा रहे है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना छुरा में धारा 379 भादवि माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बता दें पूर्व में भी गरियाबंद पुलिस के द्वारा शराब, गांजा और वन्य प्राणी की तस्करी को रोकने के लिए कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Next Story