Begin typing your search above and press return to search.

मोनेट प्लांट में बड़ा हादसा : मेंटनेंस कर रहे कर्मचारियों पर गरम डस्ट और खौलता पानी गिरा…. चैंबर फटने से 5 कर्मचारी बुरी तरह झुलसे, 2 की हालत गंभीर…एयर एंबुलेंस से रायपुर भेजा गया…. SP संतोष सिंह पहुंचे अस्पताल

मोनेट प्लांट में बड़ा हादसा : मेंटनेंस कर रहे कर्मचारियों पर गरम डस्ट और खौलता पानी गिरा…. चैंबर फटने से 5 कर्मचारी बुरी तरह झुलसे, 2 की हालत गंभीर…एयर एंबुलेंस से रायपुर भेजा गया…. SP संतोष सिंह पहुंचे अस्पताल
X
By NPG News

रायगढ़ 20 जून 2021। रायगढ़ के मोनेट प्लांट में आज दोपहर बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। दो कर्मचारी की हालत गंभीर है, जिन्हे एयर एंबुलेंस से रायपुर रेफर किया गया है। घायल कर्मचारियों में जीवनंदन देशमुख, मधुकर रावटे, मनीष गुप्ता, शिव साहू और शंकर कटकवार शामिल हैं। हादसा आज दोपहर करीब डेढ़ बजे रायगढ़ के भूपदेवपुर स्थित जेएसडब्ल्यू मोनेट प्लांट में हुआ।

हादसे के तुरंत बाद एसपी संतोष कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली। एसपी संतोष कुमार सिंह ने एनपीजी को बताया कि प्लांट में चेम्बर के जाम को खोलने के लिए मेंटनेंस का काम चल रहा था। चेम्बर में पानी का प्रेसर लगातार आ रहा था, तभी अचानक गरम डस्ट और पानी का प्रेशर चेंबर से निकल गया, जिसकी वजह से जिसमे वहाँ काम कर रहे पांचो कर्मचारी झुलस गए, जिन्हें प्रबन्धन द्वारा जिन्दल अस्पताल में भर्ती कराया गया है

घायलों में से शंकर कट्कवार और एक अन्य कर्मचारी के गंभीर घायल होने से रायपुर रेफर किया गया है।घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में घायलों से स्वम बातचीत कर घटना की जानकारी ली जा रही है।

Next Story