Begin typing your search above and press return to search.
शहडोल मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा.. ऑक्सीजन सप्लाई के प्रेशर में कमी से 6 कोरोना मरीज़ों की मौत..

शहडोल,18 अप्रैल 2021।स्थानीय मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन सप्लाई के प्रेशर में कमी से छ मरीज़ों की मौत की खबर है। हालाँकि ग़ैर सरकारी स्त्रोत इसे बारह बता रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ शेलकर ने छ मरीज़ों के मौत की बात कही है।
हादसा रात को होने की खबर है जबकि ऑक्सीजन सप्लाई का प्रेशर कम हुआ और मरीज़ों की मौत हो गई। मौक़े पर प्रशासनिक टीम पहुँची हुई है।बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन टैंक से सिलेंडर सप्लाई के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सप्लाई का प्रेशर कमजोर हो गया। मेडिकल कॉलेज ने माना है कि प्लांट में ऑक्सीजन ड्राय लेव्हल होने की वजह से ऐसी स्थिति बनी है।
बहराहाल पंक्तियों के लिखे जाने तक यह सही सही स्पष्ट नहीं है कि मारे गए मरीज़ों की संख्या केवल 6 है या 12। बावजूद इसके मौत की इस खबर ने हड़कंप मचा दिया है।ये सभी मृतक कोरोना संक्रमित बताए गए हैं।
Next Story
