Begin typing your search above and press return to search.

महासमुंद पुलिस ने फार्म हाउस में पकड़ा जुआरियो को.. 41 लाख से अधिक की नक़दी बरामद .. 11 जुआरियों को पकड़ा

महासमुंद पुलिस ने फार्म हाउस में पकड़ा जुआरियो को.. 41 लाख से अधिक की नक़दी बरामद .. 11 जुआरियों को पकड़ा
X
By NPG News

महासमुंद,18 मई 2021। महासमुंद पुलिस को जुए के बड़े फड़ को तोड़ने में सफलता मिली है। पुलिस ने मौक़े से 11 जुआरियों समेत 41 लाख 24 हजार 705 रुपए बरामद किए है।यह सूबे में किसी भी जुए के अड्डे से बरामद सबसे बड़ी रक़म मानी जा रही है।
महासमुंद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव सम्हर स्थित नेचर बास्केट फ़ॉर्म हाउस में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सायबर सेल और तेंदूकोना पुलिस ने दबिश दी तो मौक़े से 11 जुआरी और 41 लाख से अधिक की रक़म बरामद हुई।
कप्तान प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया
“यहाँ पर जो 11 लोग जुआ खेलते मिले हैं उनमें उड़ीसा दुर्ग भिलाई रायपुर और महासमुंद के लोग शामिल थे..मौक़े से पाँच लक्ज़री कार 12 महँगे मोबाईल और नक़दी 41 लाख से उपर बरामद किया गया है.. जुआ शातिर तरीक़े से चल रहा था.. पुलिस पार्टी की सूचना देने के लिए दूर दूर तक वॉटर लगाए गए थे.. “

Next Story