Begin typing your search above and press return to search.

Mahasamund News: देह व्यापार का भंड़ाफोड़, होटल संचालक रायपुर से बुलाता था काॅल गर्ल, छह गिरफ्तार...

Mahasamund News: महासमुंद जिले में देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। होटल का संचालक ही होटल में काॅल गर्ल बुलाकर उनसे देहव्यापार कराता था। पुलिस ने मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

Mahasamund News: देह व्यापार का भंड़ाफोड़, होटल संचालक रायपुर से बुलाता था काॅल गर्ल, छह गिरफ्तार...
X
By NPG News

Mahasamund News: महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने होटल के संचालक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि सेक्स रैकेट के लिए रायपुर से काॅल गर्ल बुलाई जाती थी। होटल संचालक इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड था। मामले में जयप्रकाश पटेल, भोपाल सिंह, चंदन कुमार, हरदीप सिंह, होटल संचालक अंकित पटेल और संतोष दास को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक घटना सरायपाली शहर की है। जय पैलेश होटल में देहव्यापार के लिए होटल संचालक ने राजधानी रायपुर से युवती बुलाई थी। युवती होटल पहुंची तो चार लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने इसकी शिकायत सरायपाली पुलिस से की। पीड़िता की शिकायत पर जब चारों आरोपी को पकड़ा गया, तब जाकर होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ।

पुलिस ने मामले में देह व्यापार चलाने वाले होटल संचालक समेत दो आरोपी और छेड़छाड़ करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

वहीं, इस मामले में महासमुंद एएसपी प्रतिभा पांडेय ने मीडिया को बताया कि होटल संचालक काॅल गर्ल बुलाकर उनसे देहव्यापार होटल में कराता था। ग्राहक से डील होने के बाद मोटी रकम लेकर रायपुर से आई युवतियों से देह व्यापार कराता था।

Next Story