Begin typing your search above and press return to search.

Viral Video: गणपति के सामने अश्लील डांस, बार बालाओं ने लगाए ठुमके, युवक ने किया तमंचे पर डिस्को... यहां देखिए...

Viral Video: गणपति के सामने अश्लील डांस, बार बालाओं ने लगाए ठुमके, युवक ने किया तमंचे पर डिस्को... यहां देखिए...

Viral Video: गणपति के सामने अश्लील डांस, बार बालाओं ने लगाए ठुमके, युवक ने किया तमंचे पर डिस्को... यहां देखिए...
X
By Gopal Rao

Viral Video : बिहार। गणेश उत्सव के नाम पर अश्लील डांस का मामला सामने आया है। जिसमें बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान एक युवक ने हाथ में पिस्टल लेकर बार डांसरों के साथ डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेने हुआ पुलिस ने पिस्टल लहराने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि वीडियो फुटेज की जांच कर आरोपी युवक रामधनी महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में थाना मेंकांड संख्या 570/ 23 दर्ज किया गया है। मामला मंगलवार (19 सितंबर) रात जिला मुख्यालय के अंबा सिमरिया गांव का है।

जानकारी के अनुसार गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश जी की प्रतिमा बैठाई गई। पंडाल भी बना था, ऑर्केस्टा का आयोजन कराया गया था। कार्यक्रम में बार वाला के साथ गांव का ही युवक रामधनी महतो हथियार के साथ डांस कर रहा था। मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया। जो वीडियो सामने आया है उसमें हिन्दी और भोजपुरी गाने पर एक डांसर डांस कर रही है। इसी बीच एक शख्स पिस्टल लेकर स्टेज पर चढ़ गया। कुछ देर तक वह हथियार लहराते हुए डांसर के साथ डांस किया। फिर कुछ लोग उसे वहां से ले गए। जब शख्स हथियार लहरा रहा था तब वहां सैकड़ों लोग मौजूद थे। यहां देखिए वीडियो...

बता दें कि, हथियार के साथ डांस करने वाले शख्स की पहचान रामधनी महतो के रूप में हुई। ग्रामीणों के अनुसार, वो आपराधिक किस्म का युवक है। हेड क्वार्टर डीएसपी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि वीडियो संज्ञान में आया था। वीडियो में जो युवक दिख रहा है उसकी पहचान करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में जो भी शामिल होंगे, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story