स्कूल भवन निर्माण में बड़ा भ्रष्टाचार: ढलाई के समय गिरी छत गिरी; 10 मजदूर मलबे दबे, राहत और बचाव कार्य जारी
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के सांदीपनि स्कूल में एक बड़ा हादसा हो गया..

(NPG FILE PHOTO)
भोपाल। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ केवलारी इलाके के सांदीपनि स्कूल में एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि, यहाँ निर्माण कार्य चल रहा था तभी ढलाई के समय अचानक स्कूल के पोर्च की छत भरभराकर गिर गई। जिसमें तक़रीबन 10 मजदूर मलबे और सेंटिंग के नीचे दबकर घायल हो गए।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि, स्कूल भवन के निर्माण में धांधली और भ्रष्टाचार किया जा रहा है, जिसके चलते यह हादसा हुआ है। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और चारों तरफ मजदूरों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुँची, जिसके बाद कुछ घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, कुछ मजदूर अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए है, जिसके लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।
