सोनम रघुवंशी जैसी वारदात! शादी के 1 महीने बाद पति की कराई हत्या, पत्थर से कुचलकर जंगल में फेंकी लाश
Singrauli Murder Case:मध्यप्रदेश के सिंगरौली में सरई थाना क्षेत्र में एक नयी नवेली दुल्हन ने शादी के महज एक महीने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. पत्नी उमा वैश्य ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची और मार डाला.

इमेज- AI जनरेटेड
सिंगरौली: 11 मार्च 2026, मध्यप्रदेश के सिंगरौली से सोनम रघुवंशी जैसा मामला सामने आया है. सरई थाना क्षेत्र में एक नयी नवेली दुल्हन ने शादी के महज एक महीने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. उसे बेरहमी से पीटा और फिर उसका गला दबाकर मार डाला.
पत्नी ने की पति की हत्या
मामला जिले के सरई थाना क्षेत्र में रजनिया कटरा के जंगल का है. मृतक की पहचान सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र के खंतरा गांव निवासी 24 वर्षीय अजय वैश्य के रूप में हुई है. पत्नी उमा वैश्य ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची और मार डाला.
कैसे हुआ हत्याकांड का खुलासा
जानकारी के मुताबिक़, रजनिया कटरा के जंगल से 8 मार्च को एक युवक की लाश मिली थी. उसके ऊपर उसकी बाइक थी. प्राथमिक जांच तो यह एक्सीडेंट की घटना लगी. जब जांच आगे बढ़ी तो हत्या का मामला था. परिजनों से पूछताछ की गयी और भी साक्ष्य जुटाए गए. पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली और इसका खुलासा किया. क़त्ल किसी और ने नहीं बल्कि पत्नी और उसके प्रेमी ने की थी.
पत्नी ने पति को क्यों मारा
दरअसल, 12 फरवरी को अजय वैश्य की शादी गननई गांव की उमा वैश्य से हुई थी. लेकिन उमा वैश्य का पहले से अमर बहादुर वैश्य नाम व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था. अमर बहादुर पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है. वो इस शादी से खुश नहीं थी. इसलिए पति की हत्या साजिश रची.
पत्नी ने कैसे रची साजिश
प्लान के तहत पत्नी ने अजय को फोन कर मायके बुलाया था. इसी बीच रास्ते में रजनिया कटरा के जंगल के पास पत्नी, प्रेमी अमर बहादुर बैश्य और उसके मित्र चंद्र बहादुर वैश्य ने अजय को रोका और उससे मारपीट की. इतना ही नहीं ग्लव्स लगाकर गला दबाकर मार डाला. फिर उसके ऊपर बाइक डाल दी और पत्थर से कुचला. ताकि किसी को शक न हो. उसकी लाश को जंगल में ही छोड़ दिया. लेकिन हत्याकांड का खुलासा हो गया. पुलिस ने पत्नी, प्रेमी अमर बहादुर वैश्य और चंद्र बहादुर वैश्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
