Begin typing your search above and press return to search.

औरत है हैवान! पति से झगड़े के बाद खाने में जहर मिलाकर पुरे परिवार को खिलाया, 1 बच्चे की मौत, 3 की हालत नाजुक

Satna Family Poison Case: रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के बांधा गांव की है. सोमवार शाम करीब 7 बजे यह वारदात हुई है. पत्नी ने पति से झगड़े के बाद खाने में जहर मिला कर पुरे परिवार को खिला दिया. जिससे बच्चे की मौत हुई है. मृतक बच्चे की पहचान 6 साल के आकाश शर्मा के रूप में हुई है

Satna Family Poison
X

इमेज- इंटरनेट 

By Neha Yadav

सतना: 10 मार्च 2026, मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. रामपुर बघेलान थाना इलाके में पत्नी ने पति से झगड़े के बाद खाने में जहर मिलाकर पुरे परिवार को खिला दिया और खुद भी खा लिया. जहर खाने से बेटे की मौत हो गई. जबकि पत्नी, पति और 3 साल के बच्चे की हालत गंभीर है.

क्या है पूरा मामला

मामला जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के बांधा गांव की है. सोमवार शाम करीब 7 बजे यह वारदात हुई है. पत्नी ने पति से झगड़े के बाद खाने में जहर मिला कर पुरे परिवार को खिला दिया. जिससे बच्चे की मौत हुई है. मृतक बच्चे की पहचान 6 साल के आकाश शर्मा के रूप में हुई है. जबकि पत्नी ज्योति शर्मा, पति कुंदन शर्मा और 3 साल के बेटा अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती है.

पत्नी ने खाने में क्यों मिलाया जहर

जानकारी के मुताबिक़, सोमवार शाम करीब 7 बजे पत्नी ज्योति शर्मा का पति कुंदन शर्मा के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा गए था. झगड़े के बाद पत्नी ने खाने में जहर मिला दिया. सबसे पहले बच्चों ने जहर वाला खाना खाया. फिर पति और उसने वह खाना खाया.

एक की मौत, तीन की हालत गंभीर

खाना खाने के कुछ ही देर में सबकी तबियत बिगड़ने लगी. छोटा बेटा किसी तरह घर से बाहर निकलकर पड़ोसियों को इस बारे में बताया. पडोसी घर पहुंचे तो देखा सभी बेहोश पड़े थे. सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहाँ से हालत गंभीर होने पर रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया.

पुलिस जांच में जुटी

बड़े बेटे की मौत हो गयी. जबकि अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है. साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी. परिवार ने किस वजह से यह कदम उठाया है. अभी इसका पता नहीं चल सका है. प्राथमिक जांच में पारिवारिक कलह वजह बताई जा रही है. फ़िलहाल मामले की जांच की जा रही है.




Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story