टीचर की शर्मनाक करतूत: तुम मुझे अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ, छात्रा को गंदे मैसेज भेजता था कॉलेज का टीचर, जानिए कहां का है मामला?

Rewa Harassment Case: मध्य प्रदेश के रीवा स्थित मॉडल साइंस पीएमश्री कॉलेज (PM Shri Model Science College) से हैरासमेंट का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां जियोग्राफी डिपार्टमेंट के एक अतिथि विद्वान (Guest Lecturer) ने बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजे। छात्रों के भारी विरोध और कॉलेज मैनेजमेंट की जांच के बाद आरोपी टीचर को नौकरी से निकाल दिया गया है।
'रूम पर आ जाओ' लिखकर बनाया दबाव
आरोपी टीचर का नाम अमित साहू है जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के सागर जिले का रहने वाला है। वह बीते एक साल से साइंस कॉलेज में जियोग्राफी पढ़ा रहा था। पुलिस इन्वेस्टिगेशन और कॉलेज की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी पिछले एक महीने से छात्रा को व्हाट्सएप (WhatsApp) पर लगातार आपत्तिजनक मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था। आरोपी ने छात्रा को लिखा कि तुम मुझे अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो टीचर ने उसे इनडायरेक्ट तरीके से धमकाने की कोशिश की और कहा कि मैं नहीं चाहता कि तुम्हें कोई परेशानी हो सोच लो।
चैट्स और स्क्रीनशॉट डिलीट करने की दी धमकी
जब टीचर की नीयत गलत लगने लगी तो छात्रा ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जब आरोपी को भनक लगी कि छात्रा कंप्लेंट (Complaint) कर सकती है तो उसने मैसेज कर दबाव डाला कि तुमने मेरा विश्वास तोड़ा है अब किसी से कुछ मत कहो और सारे मैसेज डिलीट कर दो वरना ठीक नहीं होगा। इन धमकियों से परेशान होकर छात्रा ने अपनी फैमिली और दोस्तों को पूरे मामले की जानकारी दी।
स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट के बाद मैनेजमेंट का कड़ा एक्शन
छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए कॉलेज मैनेजमेंट के सामने शिकायत दर्ज कराई और सबूत के तौर पर व्हाट्सएप चैट्स के स्क्रीनशॉट (Screenshots) भी पेश किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने तुरंत एक जांच कमेटी (Inquiry Committee) का गठन किया। जांच के दौरान आरोपी अमित साहू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और माफी भी मांगी।
बुधवार तक जब मैनेजमेंट ने आरोपी पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की तो कॉलेज के छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कैंपस में जोरदार प्रोटेस्ट किया। छात्रों के आक्रोश और सबूतों को देखते हुए कॉलेज मैनेजमेंट ने आरोपी गेस्ट टीचर को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]
Tags
-
Home
-
Menu
