Begin typing your search above and press return to search.

ट्रेन के टॉयलेट में मिली जज के पत्नी की लाश, दोनों अलग-अलग कोच में कर रहे थे सफर, साइलेंट अटैक से मौत की आशंका

Ratlam News: कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस (17606) ट्रेन के बाथरूम में एक महिला की लाश मिली है. उषा चौहान जज की पत्नी थी. राजकुमार चौहान और उषा चौहान दोनों राजस्थान के सोयत स्टेशन से दोनों निंबाहेड़ा जा रहे थे. बताया जा रहा ट्रेन के उन्हें टॉयलेट में उन्हें साइलेंट अटैक आया और वहीं मौत हो गयी.

Ratlam News
X

इमेज- AI जनरेटेड 

By Neha Yadav

05 मार्च 2026, मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस (17606) ट्रेन के बाथरूम में एक महिला की लाश मिली है. महिला जज की पत्नी थी. दोनों अलग-अलग कोच में सफर कर रहे थे.

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक़, मृतिका उषा चौहान अपने पति के साथ कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस (17606) ट्रेन में सफसर कर रही थी. पति राजकुमार चौहान राजस्थान के निम्बाहेड़ा में एडीजे के पद पर पदस्थ हैं. राजकुमार चौहान और उषा चौहान दोनों राजस्थान के सोयत स्टेशन से दोनों निंबाहेड़ा जा रहे थे.

कैसे लापता हुई जज की पत्नी

राजकुमार चौहान और उषा चौहान अलग कोच में बैठे हुए थे. निंबाहेड़ा स्टेशन आने पर राजकुमार तो उत्तर गए लेकिन पत्नी नहीं उत्तरी. उन्होंने उसे ढूंढने की काफी कोशिश की. लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. उसे फोन कॉल भी किया पर कोई जवाब नहीं मिला. जिसके बाद इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी गयी.

टॉयलेट में मिली लाश

पुलिस जांच में जुट गयी. स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किये गए. लेकिन कुछ पता ही चला. दूसरे स्टेशन के पुलिस को भी जानकारी दी गयी. इसके बाद महिला के मोबाइल लोकेशन का लोकेशन ट्रेस किया गया. महिला का लोकेशन उसी ट्रेन में मिला. जिसमे वो सवार थी.

जावरा स्टेशन पर ट्रेन के बोगी की तलाशी ले गयी. इस दौरान एक टॉयलेट का दरवाजा बंद मिला. आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. जिसके बाद उसे तोड़ा गया. अंदर महिला उषा चौहान की लाश पड़ी हुई थी. उषा चौहान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. जहाँ डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

साइलेंट हार्ट अटैक से मौत की आशंका

प्राथमिक जांच में पता चला है. उषा चौहान को टॉयलेट में साइटलेंट अटैक आया था. जिससे उसकी मौत हो गयी. इसी वजह से परिजन ने पोस्टमॉर्टम नहीं कराया है. बिना पोस्टमॉर्टम के शव ले गए हैं.

साइलेंट हार्ट अटैक के लक्षण

आजकल साइलेंट हार्ट अटैक के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. कुछ सालों में साइलेंट अटैक से होने वाले मौतों में इजाफा हुआ है. साइलेंट अटैक के या तो कोई लक्षण नहीं होते या फिर बहुत कम, पहचान में न आने वाले लक्षण होते हैं. हालाँकि कुछ लक्षण को इसे समय रहते पहचान लिया जाए तो बचाव किया जा सकता है.

  • सीने, हाथ, पीठ, गर्दन, जबड़े या पेट में हल्का दर्द या बेचैनी महसूस हो सकती है.
  • सांस फूलना और चक्कर आना साइलेंट हार्ट अटैक के आम लक्षण हैं.
  • बिना कुछ किये बहुत ज़्यादा थकान भी महसूस हो सकती है.
  • सीने में जलन, मतली, उलटी या पेट में गड़बड़ी साइलेंट हार्ट अटैक के आम लक्षण हैं.
  • बिना वजह पसीना आना साइलेंट हार्ट अटैक के संकेत हो सकते हैं.

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story