राजा रघुवंशी हत्याकांड: मामले में 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, क्या सोनम को मिल गई जमानत? पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

(NPG FILE PHOTO)
भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर के जाने माने ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। मेघालय के शिलांग में हुए इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस की मुख्य आरोपी राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका पर आज शिलांग के सोहरा कोर्ट में अहम सुनवाई होनी थी, लेकिन अब तक इस पर कोई अपडेट्स सामने नहीं आया है। इसके आलावा इस मामले में राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने सोनम की जमानत का पुरजोर विरोध किया है।
क्या है राजा रघुवंशी हत्या कांड?
आपको बता दें कि, राजा रघुवंशी हत्या कांड मध्य प्रदेश के एक कारोबारी की कोल्ड ब्लडेड मर्डर की दास्तान है। इस पूरे मामले ने देश को चौंका कर रख दिया था। जब 23 मई को राजा और सोनम हनीमून मनाने के लिए शिलांग गए थे, जिसके बाद 2 जून को राजा का शव एक गहरी खाई में मिला था। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि, यह कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सोची समझी गई साजिश थी। जिसकी मास्टरमाइंड खुद राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी थी।
चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे
आपको बता दें कि, शिलांग पुलिस ने इस मामले में 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें सोनम को मुख्य आरोपी और उसके चार अन्य साथियों राज कुशवाहा, विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को सह आरोपी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेक सायम के अनुसार, चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इसके मुताबिक, सोनम ने अपने पति की हत्या की योजना पहले से ही बना रखी थी और शिलांग की घटना से पहले भी तीन बार राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा को मारने की कोशिश की थी, लेकिन वे नाकाम रहे थे।
चार्जशीट में 90 लोगों को गवाह बनाया गया है, जो इस केस को और भी मजबूत बनाते हैं। पुलिस ने यह भी बताया है कि, उन्होंने तीन अन्य आरोपियों ब्रोकर जेम्स, फ्लैट मालिक लोकेंद्र सिंह और चौकीदार बलबीर के खिलाफ सबूतों को मिटाने के आरोपों में बाद में चार्जशीट दाखिल करने की बात कही है, जिन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है।
राजा का परिवार करेगा जमानत का विरोध
इधर, आज की सुनवाई को लेकर राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, उन्होंने अपने वकील के जरिए कोर्ट में सोनम की जमानत पर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि, अगर सोनम को जमानत मिलती है तो यह मेघालय पुलिस की बड़ी हार होगी, जिसने इतनी मेहनत से इस केस को सुलझाया है। विपिन ने यह भी कहा कि, पहले तीन आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, जिसका फायदा सोनम को मिल सकता है। विपिन रघुवंशी ने यह भी आरोप लगाया कि, सोनम का परिवार अब उन्हें धोखा दे रहा है और उनके भाई गोविंद ने उनसे रिश्ता तोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि, सोनम जेल से अपने परिवार से बात कर रही है और गोविंद का परिवार उसकी जमानत में मदद कर रहा है।
उन्होंने बताया कि, सोनम के लिए सरकारी वकील की बजाय प्राइवेट वकील ने जमानत अर्जी लगाई है। जिससे साफ पता चलता है कि, उसका परिवार उसकी मदद कर रहा है। राजा का पूरा परिवार आज की सुनवाई पर पल-पल की खबर ले रहा है और भगवान से यही प्रार्थना कर रहा है कि, सोनम को जमानत न मिले। इस हाई प्रोफाइल मामले पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। सभी को सोहरा कोर्ट के फैसले का इंतजार है कि, क्या राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम को जमानत मिलेगी या नहीं। ऐसे ही तमाम ख़बरों के लिए बने रहे NPG न्यूज के साथ।
Tags
- raja raghuvanshi murder
- raja raghuvanshi murder case
- raja raghuwanshi murder case
- raja raghuvanshi murder news
- raja raghuvanshi case
- raja raghuvanshi murder culprits
- raja raghuvanshi murder latest
- raja raghuvanshi murder update
- raja raghuvanshi case news
- raja raghuvanshi case truth
- raja raghuvanshi case update
- raja raghuwanshi murder
- raja raghuvanshi and sonam case
- raja murder case
- raja raghuvanshi case chargesheet
-
Home
-
Menu

