Begin typing your search above and press return to search.

Prabhat Jha Death: वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन से पार्टी में शोक की लहर, पीएम समेत BJP नेताओं ने जताया दुःख

Prabhat Jha Death:

Prabhat Jha Death: वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन से पार्टी में शोक की लहर, पीएम समेत BJP नेताओं ने जताया दुःख
X

Prabhat Jha Death

By Neha Yadav

Prabhat Jha Death: भाजपा के वरिष्ठ नेता और दो बार राज्यसभा सांसद रहे प्रभात झा का आज यानी 26 जुलाई 2024 को सुबह गुरुग्राम के एक अस्तपाल में निधन हो गया. प्रभात झा काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका गुरुग्राम में इलाज चल रहा था और आज उन्होंने प्राण त्याग दिए। देश की राजनीति और भाजपा पार्टी में प्रभात झा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके निधन की खबर से पार्टी और उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुःख

उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कई बड़ी नेताओं ने दुःख जताया है. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा "भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रभात झा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। मैंने उनकी कार्यशैली को बहुत करीब से देखा है कि संगठन को सशक्त बनाने में उन्होंने किस प्रकार सक्रिय भूमिका निभाई। जनसेवा के अपने कार्यों के साथ ही उन्होंने पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में भी अमूल्य योगदान दिया। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों को मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!

प्रख्यात लेखक और राष्ट्रवादी विचारक थे प्रभात झा: मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रभात झा एक सजग़ जनप्रतिनिधि के साथ ही प्रख्यात लेखक और राष्ट्रवादी विचारक भी थे। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। इनमें राज्यसभा सदस्य और मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की भूमिकाएं भी शामिल हैं। डॉ. यादव ने कहा कि उनका प्रभात जी के साथ कई वर्ष का संबंध रहा। उन्होंने एक आदर्श जीवन जिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि झा ने अपने राजनीतिक जीवन में मीडिया के साथ आवश्यक समन्वय को हमेशा प्राथमिकता दी। वे निरंतर अध्यनन करते रहते थे। उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने के लिए यादगार सेवाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से स्व.प्रभात झा की आत्मा की शांति और उनके परिजन, प्रशंसक और विशाल मित्र समूह को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की है।

प्रभात झा ने जनहित कार्यों को आगे बढ़ाया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स कर लिखा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा जी का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। राष्ट्र व संगठन को निःस्वार्थ भाव से अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले प्रभात झा जी ने मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में हमेशा जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाया। दुःख की इस घड़ी में पूरी भाजपा उनके परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

गौतम टेटवाल ने जताया शोक

कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने वरिष्ठ राजनेता प्रभात झा के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रभात झा बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। झा लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता, विचारक एवं प्रखर राजनेता थे। उन्होंने कई क्षेत्रों में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। कई राजनेताओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के गुरू के रूप में पार्टी को नई ऊॅंचाईयां दीं। झा के परलोक गमन से राजनीति के क्षेत्र में बहुत बड़ी क्षति हुई है। मंत्री टेटवाल ने श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहने शक्ति प्रदान करने प्रार्थना की है।

ऊर्जा मंत्री ने दुःख व्यक्त किया

राज्यसभा के पूर्व सदस्य, वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ प्रभात झा के निधन पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने गहन दुख व्यक्त किया है। मंत्री शुक्ला ने कहा कि स्व. झा लेखनी के धनी थे। एक बेहतर पत्रकार होने के साथ वे बहुत दूरदर्शी राजनीतिज्ञ भी थे। मंत्री शुक्ला ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने एवं शोकाकुल परिवार को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

रामनिवास रावत ने दी श्रृंद्धाजलि

वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत ने स्व. प्रभात झा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मंत्री रावत ने कहा कि स्व. प्रभात झा असाधारण एवं विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने कहा कि प्रभात झा भाजापा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, राज्यसभा सदस्य, मध्यप्रदेश भाजापा अध्यक्ष और भाजापा के राष्ट्रीय कार्यकारणी के पदाधिकारी भी रहे। स्व. प्रभात जी विचारवान, दयावान और परिश्रमी व्यक्तित्व के धनी थे। स्व. प्रभात झा से असंख्य कार्यकर्ता अनंतकाल तक कृतज्ञ रहेंगे। मंत्री रावत ने उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है। मंत्री रावत ने स्व. प्रभात झा को श्रृंद्धाजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।



Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story