Begin typing your search above and press return to search.

Rewa Crime News Hindi: पोर्न देखकर 14 साल के बच्चे ने 9 साल की बहन का किया दुष्कर्म फिर गला दबाकर हत्या, मां और बहनों ने की अपराध छिपाने में मदद

Rewa Crime News Hindi: मध्य प्रदेश के रीवा में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के 2 महीने पुराने मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में पता चला है कि 9 वर्षीय बालिका के साथ उसके 14 वर्षीय भाई ने मोबाइल पर पोर्न देखने के बाद दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

Rewa Crime News Hindi: पोर्न देखकर 14 साल के बच्चे ने 9 साल की बहन का किया दुष्कर्म फिर गला दबाकर हत्या, मां और बहनों ने की अपराध छिपाने में मदद
X
By Ragib Asim

Rewa Crime News Hindi: मध्य प्रदेश के रीवा में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के 2 महीने पुराने मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में पता चला है कि 9 वर्षीय बालिका के साथ उसके 14 वर्षीय भाई ने मोबाइल पर पोर्न देखने के बाद दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी की मां और दो बहनों ने इस अपराध को छिपाने में मदद की। पुलिस ने अब सभी चारों को हिरासत में ले लिया है।

क्या है दुष्कर्म और हत्या का मामला?

24 अप्रैल को मध्य प्रदेश पुलिस को सूचना मिली कि रीवा जिले में एक घर के आंगन में एक नाबालिग बालिका का शव पड़ा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और हत्या के सबूत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों सहित 50-60 लोगों से गहन पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर मृतका की मां और बहनों ने पूरी घटना का खुलासा कर दिया।

आरोपी ने कैसे दिया घटना को अंजाम?

रीवा पुलिस अधीक्षक (SP) विवेक सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि 23 अप्रैल की रात को आरोपी अपनी बहन के साथ एक ही बिस्तर पर सो रहा था। उस दौरान उसने मोबाइल फोन पर पोर्न देखा और बाद में अपनी बहन से दुष्कर्म किया। बहन के पिता को इसकी जानकारी देने की धमकी देने पर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी मां को जगा कर पूरी घटना बता दी।

मां और बहनों ने की अपराध छिपाने में मदद

SP सिंह ने बताया कि आरोपी की मां को घटना की जानकारी देने के बाद भी नाबालिग जिंदा थी। इसके बाद आरोपी ने फिर से गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मां ने अपनी 17-18 वर्षीय दो बेटियों के साथ मिलकर बेटे को बचाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए बिस्तर का स्थान बदल दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी और अज्ञात लोगों पर आरोप लगा दिया।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story