Begin typing your search above and press return to search.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम ने ली करवट! दो दिन में मानसून की वापसी, जानें भोपाल-इंदौर समेत अपने जिले का मौसम का हाल

Madhya Pradesh Weather: अरब सागर का चक्रवात कमजोर, Monsoon 10 अक्टूबर तक लौटेगा। रातें ठंडी, कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी।

Indore News: टीआई हाकिम सिंह सुसाइड केस पर सरकार की बड़ी कार्रवाई! ब्लैकमेलिंग साबित, महिला ASI बर्खास्त! पढ़ें पूरा मामला
X
By Ragib Asim

MP Weather Update Tdaoy: मध्य प्रदेश में इस वक़्त कोई सक्रिय मौसम सिस्टम (Active Weather System) नहीं है। इसकी वजह से बारिश लगभग थम गई है। वहीं हवाओं की दिशा में बदलाव शुरू हो गया है, जिससे रात का तापमान (MP Night Temperature) लगातार गिरने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में Monsoon की वापसी की संभावना है।

आज कहां होगी हल्की बारिश?

हालांकि, गुरुवार को रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 33.6°C सतना में रिकॉर्ड हुआ। वहीं 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 20°C से नीचे रहा। इंदौर (Indore Temprature) और राजगढ़ (Rajgarh Temprature) सबसे ठंडे रहे दोनों जगह 17.6°C तापमान दर्ज किया गया।

इन जिलों में आज भी नमी बनी रहेगी

मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश के 17 जिलों जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया में आज आंशिक बादल और बूंदाबांदी के संकेत हैं।

अरब सागर का चक्रवात

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) से मिली जानकारी के मुताबिक, अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान (Cyclonic Storm) अब गहरे कम दबाव (Deep Depression) के क्षेत्र के रूप में सक्रिय है। हालांकि, यह गुरुवार शाम तक कमजोर पड़ जाएगा। वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) ऊपरी हवा के स्तर पर पूर्वी हरियाणा और उसके आसपास बना हुआ है।

उत्तर भारत में बर्फबारी से बदले हालात

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार उत्तर भारत के पहाड़ों में बर्फबारी शुरू हो गई है। इससे ठंडी उत्तरी हवाएं मध्य भारत तक पहुंचने लगी हैं। इस कारण रात का तापमान गिर रहा। छत्तीसगढ़ से सटे पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

तापमान और मौसम रुझान

गुरुवार	33.6°C (सतना)	17.6°C (इंदौर, राजगढ़)	हल्की नमी और हवा में ठंडक
शुक्रवार 	31–33°C अनुमानित	17–19°C	रीवा-शहडोल में बूंदाबांदी

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई खेती और फसलों के लिए खास समय होता है। सोयाबीन और धान कटाई के समय में नमी कम होने से किसानों को राहत मिलेगी। साथ ही, रात के तापमान में गिरावट से सर्दी की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story