MP में मानसून की विदाई शुरू: आंधी-बूंदाबांदी का खतरा बरकरार, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, जानें आपके शहर के मौसम का हाल
मध्य प्रदेश में मानसून अब धीरे- धीरे अपनी विदाई ले रहा है। प्रदेश के 12 जिलों से मानसून विदा हो चुका है और बाकी जिलों से 10 अक्टूबर तक इसके पूरी तरह चले जाने की उम्मीद है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून अब धीरे-धीरे अपनी विदाई ले रहा है। प्रदेश के 12 जिलों से मानसून विदा हो चुका है और बाकी जिलों से 10 अक्टूबर तक इसके पूरी तरह चले जाने की उम्मीद है। हालांकि, मानसून के जाते-जाते भी कई जगहों पर तेज बारिश तो कहीं हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला अभी भी जारी है।
इसके आलावा बीते शनिवार को भी प्रदेश के भोपाल जिले में अच्छी बारिश देखने को मिली। इसके आलावा इंदौर, बैतूल, रीवा, सागर, सतना, सीहोर, देवास जैसे जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। उमरिया जिले में सबसे ज्यादा बारिश देखने को मिला। मौसम विभाग ने बताया है कि, अगले तीन दिन तक हल्की बारिश और बादलों की गरज के साथ मौसम बदलता रहेगा। एक नया सिस्टम भी बन रहा है, जो अगर मजबूत हुआ तो फिर से तेज बारिश हो सकती है।
अक्टूबर की शुरुआत बारिश के साथ
आपको बता दें कि, अक्टूबर की शुरुआत झमाझम बारिश से हुई है। खासकर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश ने लोगों को राहत दी है। बीते शनिवार को 15 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई।
क्यों हो रही है बारिश
बीते दो दिनों में डिप्रेशन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। ये सिस्टम अभी भी एक्टिव हैं, इसलिए अगले कुछ दिनों तक शाम और रात में हल्की बारिश और ठंडक बनी रह सकती है।
किन जिलों से जा चुका है मानसून
ग्वालियर, मुरैना, दतिया, शिवपुरी जैसे 12 जिलों से मानसून पूरी तरह जा चुका है। बाकी जिलों से भी इसी हफ्ते विदाई की उम्मीद है। कुल मिलाकर, मानसून अब अलविदा कह रहा है, लेकिन जाते-जाते ठंडी फुहारें और सुकून भरा मौसम जरूर दे रहा है। आप लोग फिलहाल छाते और रेनकोट संभाल कर रखें, क्योंकि हल्की बारिश अभी भी हो सकती है।
