Begin typing your search above and press return to search.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 12 जिलों से मानसून की विदाई; आज इन जिलों में होगी भारी बरसात, जानिये आपके शहर के मौसम का हाल

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में जल्द ही मॉनसून विदाई लेने वाला है, प्रदेश के लगभग 12 जिलों से मॉनसून की विदाई हो चुकी है। वहीं, आज भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जिसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 12 जिलों से मानसून की विदाई; आज इन जिलों में होगी भारी बरसात, जानिये आपके शहर के मौसम का हाल
X

NPG FILE PHOTO

By Ashish Kumar Goswami

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस बार मानसून ने जमकर मेहरबानी दिखाई है। प्रदेश में अब तक 45.1 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 37.2 इंच होता है। यानी इस बार 7.8 इंच ज्यादा पानी गिरा है। मौसम विभाग के मुताबिक, दीर्घावधि औसत से 21% अधिक वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी एमपी में 17% और पश्चिमी एमपी में 25% ज्यादा बारिश हुई है।

हालांकि प्रदेश के 12 जिलों से मानसून ने विदाई ले ली है, लेकिन बाकी जिलों में नया वेदर सिस्टम बनने के कारण मानसून की वापसी एक हफ्ते के लिए टल गई है। मौसम विभाग का कहना है कि, तक़रीबन 3 अक्टूबर तक दक्षिण-पश्चिम और पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों में पूर्वी संभागों में बारिश का अनुमान है, जबकि बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

इन जिलों में बारिश की संभावना

इधर, आज मंगलवार को मध्य प्रदेश के भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, झाबुआ, इंदौर, देवास, मंडला, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में हल्की बारिश हो सकती है।

इन जिलों से मॉनसून ने ली विदाई

इसके आलावा मध्य प्रदेश के उज्जैन, राजगढ़, अशोकनगर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम से मानसून विदा हो चुका है। बाकी जिलों में फिलहाल मानसून की वापसी नहीं होगी क्योंकि नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो गया है।

सबसे ज्यादा और सबसे कम बारिश वाले जिले

इस बार प्रदेश में सबसे ज्यादा 65.6 इंच बारिश गुना जिले में हुई है। इसके बाद रायसेन में 61.1 इंच, मंडला में 60.5 इंच, श्योपुर में 56.6 इंच और अशोकनगर में 56 इंच बारिश दर्ज की गई है। वहीं सबसे कम बारिश खरगोन (27.3 इंच), शाजापुर (28.7 इंच), खंडवा (29.1 इंच), बड़वानी (30.9 इंच) और धार (32.8 इंच) में बारिश दर्ज की गई है।

यहाँ बन रहा सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, खंभात की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में बना निम्न दबाव क्षेत्र और उससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण अभी सक्रिय है। इसके चलते बंगाल की खाड़ी से लेकर आंध्र प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। साथ ही, ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण भी सक्रिय है, जिससे बारिश की संभावना बनी हुई है। 1 अक्टूबर के आसपास अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने की संभावना है, जिससे मानसून की विदाई में देरी हो रही है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग का कहना है कि, दशहरे तक कई जिलों में हल्की बारिश और हवाएं चलती रहेंगी। इसके बाद मानसून की विदाई की प्रक्रिया तेज हो सकती है। आमतौर पर 6 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश से मानसून विदा हो जाता है, लेकिन इस बार यह तारीख आगे बढ़ सकती है।

Next Story