Begin typing your search above and press return to search.

MP बेरोजगारी रिपोर्ट: मध्य प्रदेश में बेरोजगारी का नया रिकॉर्ड, ग्वालियर नंबर-1, भोपाल दूसरे स्थान पर… 26 लाख से ज्यादा युवा जॉबलेस, आपके जिले का क्या है हाल? जिला-वार पूरी लिस्ट

सबसे अधिक बेरोजगार ग्वालियर जिले में हैं, जहाँ एक लाख 5 हजार 110 रजिस्टर्ड बेरोजगार युवा है, जबकि सबसे कम संख्या पांढुर्णा जिले में 3317 है।

MP बेरोजगारी रिपोर्ट: मध्य प्रदेश में बेरोजगारी का नया रिकॉर्ड, ग्वालियर नंबर-1, भोपाल दूसरे स्थान पर… 26 लाख से ज्यादा युवा जॉबलेस, आपके जिले का क्या है हाल? जिला-वार पूरी लिस्ट
X
By Meenu Tiwari

मध्यप्रदेश में बेरोजगारी एक गंभीर मुद्दा बन गया है। रोजगार पोर्टल पर लाखों युवाओं ने पंजीकरण कराया है. जिसमें बेरोजगारों का नया आंकड़ा जारी हुआ है. जानकर हैरानी होगी की प्रदेश में 25 लाख 95 हजार युवा बेरोजगार हैं जिनका पंजीयन जिला रोजगार कार्यालयों में हैं। सबसे अधिक बेरोजगार ग्वालियर जिले में हैं, जहाँ एक लाख 5 हजार 110 रजिस्टर्ड बेरोजगार युवा है, जबकि सबसे कम संख्या पांढुर्णा जिले में 3317 है। वर्ष 2025 की स्थिति में जिन युवाओं के रजिस्ट्रेशन जिला रोजगार कार्यालय में है उसमें ग्वालियर के बाद दूसरा स्थान भोपाल का है जहां 1 लाख 1 हजार 940 युवाओं को रोजगार की दरकार है।

यहाँ 50 हजार से अधिक बेरोजगार

बालाघाट में 81919,बैतूल में 66934, भिंड में 65523, छतरपुर में 72188, छिंदवाड़ा में 84599, देवास में 75146, इंदौर में 81710, जबलपुर में 84974, खरगोन में 56469, मुरैना में 82876, नर्मदा पुरम में 51167, राजगढ़ में 50968, रीवा में 92389, सागर में 92239, सतना में 86500, सिवनी में 61507, शिवपुरी में 57523, उज्जैन में 51125 युवा रजिस्टर्ड हैं।



यहाँ सबसे काम बेरोजगार

जिन जिलों में सबसे कम युवा रोजगार पाने के लिए रजिस्टर्ड हैं उसमें पांढुर्णा में 3317 के अलावा मऊगंज में 6647, मैहर में 7596, बुरहानपुर में 13816, आगर मालवा में 15921, हरदा में 16845, निवाड़ी में 15578 और श्योपुर में 19492 हैं।

2018 से अब तक यह रही बेरोजगारों की वर्षवार स्थिति (विधानसभा में दी गई जानकारी अनुसार)

  • वर्ष 2018 में 26 लाख 81हजार 868
  • वर्ष 2019 में 31 लाख 54 हजार 710,
  • वर्ष 2020 में 24 लाख 72 हजार 492,
  • वर्ष 2021 में 30 लाख 23 हजार 107,
  • वर्ष 2022 में 30 लाख 64 हजार 331,
  • वर्ष 2023 में 33 लाख 13 हजार 463,
  • वर्ष 2024 में 26 लाख 18 हजार 312,
  • वर्ष 2025 में 25 लाख 95 हजार 680

जनवरी 2026 की स्थिति

16 जनवरी 2026 की स्थिति में आकांक्षी युवाओं की संख्या 24 लाख 82 हजार 512 है। 16 जनवरी 2024 से 15 जनवरी 2025 के बीच एमपी में रोजगार आकांक्षा युवाओं की संख्या 2 लाख 99 हजार 359 थी जबकि 16 जनवरी 2025 से 15 जनवरी 2026 के बीच में 5 लाख 77 हजार 95 आकांक्षी युवा रजिस्टर्ड हुए हैं।

शैक्षणिक योग्यता के आधार पर 2021 में यह रही रजिस्ट्रेशन की स्थिति

एमपी रोजगार पोर्टल पर 31 दिसंबर 2021 की स्थिति में दसवीं पास आकांक्षी युवाओं की संख्या 8 लाख 6 हजार 715 रही है। इसके बाद 12वीं पास युवाओं की संख्या 11 लाख 18 हजार 108, स्नातक पास कर चुके रजिस्टर्ड युवाओं की संख्या 7 लाख 13 हजार 665 और अन्य शिक्षा प्राप्त युवाओं की संख्या 1 लाख 57 हजार 454 थी। इस तरह कुल 30 लाख 23 हजार 107 युवा रजिस्टर्ड थे। इसी अवधि में एससी वर्ग के बेरोजगार युवाओं की संख्या 1 लाख 84 हजार 202 और एसटी वर्ग के युवाओं की संख्या 4 लाख 51 हजार 321, ओबीसी के युवाओं की संख्या 13 लाख 23 हजार 745 तथा सामान्य वर्ग के युवाओं की संख्या 10 लाख 63 हजार 839 थी। 31 दिसंबर 2021 की स्थिति में ही एससी वर्ग की 74 हजार 949 महिला और 1 लाख 9 हजार 253 पुरुष, एसटी वर्ग में 2 लाख 1 हजार 356 महिला और 2 लाख 49 हजार 965 पुरुष, अन्य पिछड़ा वर्ग में 4 लाख 52 हजार 491 महिला तथा 8 लाख 81 हजार254 पुरुष एवं सामान्य वर्ग के चार लाख 53 हजार 474 महिला और 6 लाख 10 हजार 365 पुरुष रोजगार न मिलने वाले युवाओं के रूप में रजिस्टर्ड थे।

31 दिसंबर 2025 की स्थिति में रोजगार से वंचित युवाओं की वर्गवार यह रही स्थिति

31 दिसंबर 2025 की स्थिति में दसवीं पास युवाओं की जो संख्या पोर्टल पर दर्ज है वह 3 लाख 16 हजार 892 है। वहीं 12वीं पास युवाओं की संख्या 9 लाख 78 हजार 564, स्नातक पास युवाओं की संख्या 6 लाख 17 हजार 231, स्नातकोत्तर पास युवाओं की संख्या 2 लाख 29 हजार 116 अन्य शिक्षा प्राप्त युवाओं की संख्या 4 लाख 53 हजार 877 दर्ज हैं। इस तरह कुल 25 लाख 95 हजार 680 युवाओं को रोजगार चाहिए। 31 दिसंबर 2025 की स्थिति में ही एससी वर्ग के जो युवा पोर्टल पर रोजगार आकांक्षाी के रूप में दर्ज हैं उनकी संख्या 4 लाख 70 हजार 542, एसटी वर्ग के युवाओं की संख्या 4 लाख 18 हजार 574, ओबीसी के युवाओं की संख्या 10 लाख 54 हजार 831 तथा सामान्य वर्ग के युवाओं की संख्या 6 लाख 51 हजार 733 रजिस्टर्ड हैं। इसी समय अवधि में एससी वर्ग की महिलाओं की संख्या 2 लाख 9 हजार 807, पुरुषों की संख्या 2 लाख 60 हजार 735, अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं की संख्या 2 लाख 203, पुरुषों की संख्या 2 लाख 18 हजार 371, अन्य पिछड़ा वर्ग के महिलाओं की संख्या 4 लाख 72 हजार 533, पुरुषों की संख्या 5 लाख 82 हजार 298 तथा सामान्य वर्ग के युवा महिलाओं की संख्या 2 लाख 94 हजार 429 तथा पुरुषों की संख्या 3 लाख 57 हजार 304 दर्ज हैं।

Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story