Begin typing your search above and press return to search.

Pariksha pe Charcha : PM मोदी से पढाई को लेकर MP के आयुष ने पूछा सवाल... तो मोदी ने कहा - "पहले मन को जोतो, फिर मन को जोड़ो"

mp news : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को आयोजित ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में देशभर के विद्यार्थियों से संवाद की. उन्होंने स्पष्ट किया कि मन को जोतने का अर्थ है विषय से जुड़ी पूरी जानकारी जुटाना और मन को जोड़ने का अर्थ है एकाग्रता बनाए रखना। इससे विद्यार्थी पढ़ाई में एक कदम आगे रहते हैं।

Pariksha pe Charcha : PM मोदी से पढाई को लेकर MP के आयुष ने पूछा सवाल... तो मोदी ने कहा - पहले मन को जोतो, फिर मन को जोड़ो
X
By Meenu Tiwari

mp education news : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के विद्यार्थियों को पढ़ाई को लेकर मार्ग दर्शन दिया. विद्यार्थियों से संवाद कर मोदी ने परीक्षा से जुड़े तनाव, पढ़ाई की चुनौतियों और समय प्रबंधन पर टिप्स दिए.


मालूम हो की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी pm modi news ने शुक्रवार को आयोजित ‘परीक्षा पे चर्चा’ pariksha-pe-charcha कार्यक्रम में देशभर के विद्यार्थियों से संवाद की. इसी के चलते मध्यप्रदेश mp education news के उत्कृष्ट विद्यालय, जबलपुर के छात्र आयुष तिवारी के सवाल पर प्रधानमंत्री ने शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों को अहम सुझाव दिए।


भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में परीक्षा पे चर्चा का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. संजय गोयल, संचालक लोक शिक्षण केके द्विवेदी, नोडल अधिकारी एचएन नेमा, अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी शामिल हुए। प्रदेश के SCERT, DIETs, शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। टीवी और इंटरनेट आधारित उपकरणों के माध्यम से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


क्या पूछा आयुष ने


आयुष ने पूछा कि कई बार वे शिक्षकों की पढ़ाने की गति से तालमेल नहीं बिठा पाते। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थियों की सीखने की गति के अनुरूप पढ़ाना चाहिए और लेसन प्लान पहले से विद्यार्थियों के साथ साझा करना चाहिए, ताकि छात्र पहले ही संबंधित अध्याय का अध्ययन कर सकें। इससे कक्षा में समझ बेहतर होगी।

पहले मन को जोतो, फिर मन को जोड़ो प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को समझाते हुए कहा कि पहले मन को जोतो, फिर मन को जोड़ो।


उन्होंने स्पष्ट किया कि मन को जोतने का अर्थ है विषय से जुड़ी पूरी जानकारी जुटाना और मन को जोड़ने का अर्थ है एकाग्रता बनाए रखना। इससे विद्यार्थी पढ़ाई में एक कदम आगे रहते हैं। प्रधानमंत्री ने आत्मविश्वास, लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन और अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया।




2018 से जारी है परीक्षा पे चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी वर्ष 2018 से लगातार परीक्षा पे चर्चा के माध्यम से विद्यार्थियों से संवाद कर रहे हैं। इस वर्ष कार्यक्रम का नवां संस्करण आयोजित किया गया। देशभर से आए विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया गया और कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विभिन्न माध्यमों से किया गया।

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री के परीक्षा मंत्र सुने। उन्होंने कहा कि जिसने समय का सही प्रबंधन कर लिया, वह जीवन में कभी असफल नहीं होता। अनुशासन और निरंतर प्रयास से ही असाधारण उपलब्धियां संभव हैं। मंत्री ने बताया कि प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

9 फरवरी को अगला प्रसारण

परीक्षा पे चर्चा का अगला प्रसारण 9 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी देश के विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। प्रदेश के विद्यालयों में इसके सजीव प्रसारण की तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story