Begin typing your search above and press return to search.

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वेच्छानुदान मद से छह लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से तीन व्यक्तियों को छह लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वेच्छानुदान मद से छह लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की
X
By Kapil markam

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से तीन व्यक्तियों को छह लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रीति परमार एवं चेतन परमार पिता विक्रम परमार निवासी ग्राम मुल्लानी जिला सीहोर को माउंट किलीमंजारो (माउंट एल्बुस) 2024, अभियान में चयन होने पर प्रोत्साहन स्वरूप 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8 जुलाई को अनूपपुर-अमरकंटक रोड पर ग्राम बैरीबांध के पास मेन रोड पर हुई वाहन दुर्घटना में बहोरन सिंह पाटले पिता चरनू सिंह पाटले निवासी पड़री बकानटोला थाना राजेन्द्रग्राम जिला अनूपपुर की मृत्यु होने पर उनके परिजन को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।



Kapil markam

कपिल मरकाम बिलासपुर चौकसे इंजिनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। वर्तमान में NPG.NEWS से जुड़े हुए है। मूलतः मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story