Begin typing your search above and press return to search.

MP में यहाँ के ग्रामीणों ने किया मुस्लिम परिवारों का बहिष्कार, जानिए क्या है मामला

गांवों में करीब 30 मुस्लिम परिवार रहते हैं, इनमें से उन्हीं परिवारों को बहिष्कृत किया गया है, जिनके सदस्यों ने हिंदू सम्मेलन के दौरान माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया।

MP में यहाँ के ग्रामीणों ने किया मुस्लिम परिवारों का बहिष्कार, जानिए क्या है मामला
X
By Meenu Tiwari

MP News : मध्य प्रदेश में जातिवाद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां दो गांवों के ग्रामीणों ने मुस्लिम परिवारों का बहिष्कार कर दिया है. इन परिवारों से ग्रामीण किसी तरह का संबंध नहीं रखेंगे। जिनकी दुकानें हैं, उनके यहां से कोई सामान नहीं खरीदेंगे।


मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी थाना क्षेत्र के दो गांवों घोटी व नंदोरा में हिंदू समाज ने मुनादी कराकर दस चिह्नित मुस्लिम परिवारों का बहिष्कार कर दिया है।

क्या हुआ था मामला


दरअसल 27 और 28 जनवरी यहां हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ था। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने सम्मेलन का विरोध किया था। इसके बाद ग्रामीणों ने यह निर्णय लिया। प्रशासन का कहना है की गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए लगातार नजर रखी जा रही है।

मालूम हो की घोटी व नंदोरा गांव पिछले दिनों गोहत्या और गोमांस से जुड़े मामलों को लेकर चर्चा में रहे हैं। 27-28 जनवरी को जब हिंदू सम्मेलन हुआ, तब मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने आयोजन का विरोध किया। उनका कहना था कि सम्मेलन में आए साधू-संतों ने उनके धर्म के खिलाफ गलत बयानबाजी की है।

इसलिए लिया गया इतना बड़ा निर्णय

इसी को लेकर दोनों समुदाय के बीच नोकझोंक हो गई थी। गांव वालों की शिकायत पर पुलिस ने दस लोगों पर एफआईआर भी दर्ज की थी। इसी के बाद से ग्रामीणों ने उन समस्त आरोपितों के परिवारों को बहिष्कृत कर उनसे पूरी तरह से मेलजोल समाप्त कर लिया। यद्यपि दोनों गांवों में करीब 30 मुस्लिम परिवार रहते हैं, इनमें से उन्हीं परिवारों को बहिष्कृत किया गया है, जिनके सदस्यों ने हिंदू सम्मेलन के दौरान कथित तौर पर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया।

Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story