Begin typing your search above and press return to search.

MP News: केंद्रीय मंत्रिमंडल के खरीफ फसलों के लिए समर्थन मूल्य में वृद्धि के फैसले से प्रदेश के किसान होंगे लाभान्वित

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा बुधवार को खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने किसानों के हित में लिए गए निर्णय पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया है।

X
By yogeshwari varma

केंद्र सरकार ने खरीफ फसलों का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) वृद्धि का निर्णय लिया है। सबसे अधिक वृद्धि तिलहन और दालों के लिए की गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रागी के साथ ही ज्वार , बाजरा, मक्का आदि पर समर्थन मूल्य में वृद्धि से मध्य प्रदेश के किसान लाभान्वित होंगे। विशेष रूप से जनजातीय बहुल क्षेत्र में जहां रागी और अन्य मोटे अनाज उगाए जाते हैं, किसानों को प्रत्यक्ष लाभ होगा।

Next Story