Begin typing your search above and press return to search.

MP News : 311 दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की हो रही थी तस्करी, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सारे कछुए बरामद

MP News : स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स, रेलवे सुरक्षा बल और वन विभाग की संयुक्त टीम ने 311 दुर्लभ और प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं को जब्त किया है.

MP News : 311 दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की हो रही थी तस्करी, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सारे कछुए बरामद
X
By Meenu Tiwari

MP NEWS : मध्य प्रदेश में तस्करी का अनोखा मामला सामने आया हैं. यहाँ 311 दुर्लभ और प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं को बरामद किया गया है.


मालूम हो की मध्यप्रदेश में वन्यजीव तस्करी smuggle News के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (STSF), रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और वन विभाग (Forest Department) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है. टीम ने 311 दुर्लभ और प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं को जब्त किया है.


सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई पटना–इंदौर एक्सप्रेस (19322) के फर्स्ट एसी कोच में गुप्त सूचना के आधार पर की गई. तलाशी के दौरान अजय सिंह राजपूत नामक आरोपी के कब्जे से कछुए बरामद किए गए. वन विभाग ने इस मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 237/23 दर्ज कर 3 फरवरी 2026 से आगे की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में यह अपराध अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है. इसी आधार पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक, मध्यप्रदेश के निर्देश पर केस को STSF द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है.




अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और उसे 4 फरवरी 2026 को अदालत में पेश किया जाएगा. सभी बरामद कछुओं का वन्यजीव पशु चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ने की तैयारी है.

वन्यजीव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ देश के भीतर ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तेज हुई है. हाल ही में कछुओं और अन्य जलीय जीवों की तस्करी में शामिल कुख्यात अपराधी मन्नीवन्नन मुरुगेशन के थाईलैंड प्रत्यर्पण को पटियाला हाउस कोर्ट, नई दिल्ली ने मंजूरी दे दी है. यह आदेश 6 जनवरी 2026 को विस्तृत सुनवाई के बाद जारी किया गया था.


Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story