Begin typing your search above and press return to search.

MP News: MBBS स्टूडेंट ने किया सुसाइड...गर्लफ्रेंड के इग्नोर करने से हुआ परेशान, 5वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान

MBBS Student Ne Ki Atmhatya: भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में MBBS स्टूडेंट ने आत्महत्या (MBBS Student Ne Ki Atmhatya) कर ली है। गर्लफ्रेंड के इग्नोर करने से परेशान होकर उसने 5वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

MP News: MBBS स्टूडेंट ने किया सुसाइड...गर्लफ्रेंड के इग्नोर करने से हुआ परेशान, 5वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान
X

MP News

By Chitrsen Sahu

MBBS Student Ne Ki Atmhatya: भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में MBBS स्टूडेंट ने आत्महत्या (MBBS Student Ne Ki Atmhatya) कर ली है। गर्लफ्रेंड के इग्नोर करने से परेशान होकर उसने 5वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

MBBS स्टूडेंट की आत्महत्या

यह घटना कोलार थाना क्षेत्र की है। यहां एक MBBS स्टूडेंट की आत्महत्या से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि उसकी गर्लफ्रेंड पिछले तीन महीनों से उसे इग्नोर कर रही थी, जिससे परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। छात्र ने फ्लैट की 5वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इधर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

गर्लफ्रेंड के इग्नोर करने से था परेशान

जानकारी के मुताबिक, छात्र की पहचान सचिन सिंह के रूप में की गई है, जो कि प्रीमियम टावर फेस 1 की 5वीं मंजिल पर किरााए से रहता था और LN मेडिकल कॉलेज में MBBS थर्ड ईयर का छात्र था। इसी कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ उसका प्रेम संबंध चल रहा था, लेकिन बिते तीन महीनों से वो उसे इग्नोर कर रही थी। इसी के चलते वो डिप्रेशन में आ गया था।

फ्लैट की 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान

इसी सिलसिले में वह शुक्रवार-शनिवार की रात अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था और वहां से कहकर आया था कि वह आत्महत्या कर लेगा। जिसके बाद छात्र को उसके दोस्तों ने समझाया भी था, लेकिन शनिवार की रात उसने फ्लैट की 5वीं मंजिल से छलांग लगा दी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन रविवार की रात उसने दम तोड़ दिया। छात्र की मौत की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी, तो उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story