Begin typing your search above and press return to search.

MP जल्द होगा सौर ऊर्जा से जगमग, इस सौर परियोजना से रोशन होगा मध्य प्रदेश

एक्मे सोलर होल्डिंग्स को मध्य प्रदेश के मुरैना सोलर पार्क के लिए रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड से 220 मेगावाट की सौर परियोजना मिली है। इसमें बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली भी शामिल है।

MP जल्द होगा सौर ऊर्जा से जगमग, इस सौर परियोजना से रोशन होगा मध्य प्रदेश
X
By Meenu Tiwari

MP News : मध्य प्रदेश अब जल्द ही सौर ऊर्जा जगमगाएगा। एक्मे सोलर होल्डिंग्स को मध्य प्रदेश के मुरैना सोलर पार्क के लिए रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड से 220 मेगावाट की सौर परियोजना मिली है। इसमें बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली भी शामिल है।

कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि यह परियोजना रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड द्वारा जारी 440 मेगावाट की निविदा का हिस्सा है।

यह निविदा दर-आधारित प्रतिस्पर्धी दिशा-निर्देशों के तहत जारी की गई जिसके लिए सितंबर 2025 में ‘इलेक्ट्रॉनिक रिवर्स’ नीलामी आयोजित की गई थी।


परियोजना के तहत अधिकतम वार्षिक क्षमता उपयोग कारक (सीयूएफ) 35 प्रतिशत रखा गया है। साथ ही, सुबह और शाम दो-दो घंटे की अवधि में कुल चार घंटे की उच्चतम मांग आपूर्ति सुनिश्चित करनी होगी जिसमें सालाना 95 प्रतिशत उपलब्धता अनिवार्य होगी।

यह परियोजना 25 वर्ष की विद्युत खरीद संधि (पीपीए) के तहत आपूर्ति दायित्वों को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा और बैटरी भंडारण प्रौद्योगिकी का संयुक्त उपयोग करेगी।


विद्युत खरीद संधि, मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड और रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड के साथ की जाएगी।

Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story