Begin typing your search above and press return to search.

MP Crime News : पति ने पत्नी के कारण कर दी दो लोगों की निर्मम हत्या, कारण कर देगा हैरान

MP Crime News : ग्रामीणों का कहना है कि कुछ महीने पहले आरोपी की पत्नी का गर्भपात हो गया था और उसे आशंका था कि मृतक इसके लिए जिम्मेदार हैं।

MP Crime News : पति ने पत्नी के कारण कर दी दो लोगों की निर्मम हत्या, कारण कर देगा हैरान
X
By Meenu Tiwari

MP News : मध्य प्रदेश में लगातार हत्या की घटनाओं के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मध्य प्रदेश में पत्नी के गर्भपात को लेकर अंधविश्वास में आकार एक व्यक्ति ने दो लोगों की हत्या कर दी।

मालूम हो की मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में गुरुवार सुबह दो लोगों की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है इसके पीछे कारण अंधविश्वास है. वरादात वाले स्थान से मिले सामानों की वजह से आशंका है कि आरोपी ने दोनों की नरबलि दी है। पुलिस ने 21 साल के एक आरोपी को हिरासत में लिया है जिसकी पहचान छत्रपति सिंह के रूप में हुई है।

कहां हुई घटना

घटना जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर जियावान पुलिस थानाक्षेत्र में लोहरा गांव की है। एसपी मनीष खत्री ने पीटीआई को बताया कि आरोपी ने फूल कुमारी सिंह गोंडा (50) और कमल नारायण सिंह (65) को अपने घर बुलाया था। उसने धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई।

जब गांव के दो अन्य लोगों सुमित्रा सिंह (38) और राम भजन सिंह (35) ने हस्तक्षेप किया तो आरोपी ने उन्हें भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। एसपी के मुताबिक घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे की है और पूर्व नियोजित प्रतीत होती है। आरोपी के घर के बाहर आंगन में बने एक चबूतरे के पास हत्याएं की गईं।

पत्नी की गर्भपात के लिए मानता था जिम्मेदार

घटनास्थल के पास पुलिस को तंत्र-मंत्र से जुड़े कुछ सामान मिले हैं, जिससे आशंका जाहिर की जा रही है कि हत्याओं को अंधविश्वास में अंजाम दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ महीने पहले आरोपी की पत्नी का गर्भपात हो गया था और उसे आशंका था कि मृतक इसके लिए जिम्मेदार हैं। हालांकि, पुलिस ने कहा कि विस्तृत पूछताछ के बाद हत्या की वजहों का पता लगाया जाएगा।

Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story