Begin typing your search above and press return to search.

जिंदा जले 3 लोग: पल भर की झपकी ने छीन ली खुशियां, पलटने के बाद धूं-धूं कर जली कार...

MP News: मध्यप्रदेश के बालाघाट से एक दिलहदला देने वाला मामला सामने आया है, जहां कार पटलने से लगी आग में एक मासूम सहित 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

जिंदा जले 3 लोग: पल भर की झपकी ने छीन ली खुशियां, पलटने के बाद धूं-धूं कर जली कार...
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Anjali Vaishnav

बालाघाट|29 मार्च 2026| मध्यप्रदेश के बालाघाट से एक दिलहदला देने वाला मामला सामने आया है, जहां कार पटलने से लगी आग में एक मासूम सहित 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. वहीं कार सवार 8 साल की बच्ची को किसी तरह रहागीरों ने कार से बाहर निकालकर जान बचाई.

दरअसल पूरा मामला बालाघाट जिले के बैहर थाना क्षेत्र के केवलारी चौक का बताया जा रहा है, जहां शनिवार रात लगभग 12 बजे एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जा पलटी जिसके बाद कार में आग लग गई, देखते ही देखते आग ने इतना भयावह रूप ले लिया की कार में सवार लोगों ने निकलने की कोशिश तो की लेकिन नाकाम रहे, जिसके बाद 3 लोगों की जिंदा जलकर मौके पर मौत हो गई.

कार में 6 लोग थे सवार

कार मेंं 6 लोगकार सवार थे जिसमें से तीन किसी तरह कांच तोड़कर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन आग की तेज लपटों ने बाकी तीन लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं दिया. इस हादसे में 65 साल के नगारची केलकर, 28 साल की सविता केलकर और 3 साल की अभि केलकर की मौके पर ही जलकर मौत हो गई. राहगीरों ने साहस दिखाते हुए 8 वर्षीय पूर्वी राहांगडाले को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि कार चालक सीतम केलकर और उनकी मां नानाबाई को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया.

पैतृक गांव से वापस लौट रहे थे

बताया जा रहा है कि सीतम केलकर अपने परिवार के साथ अपने पातृक गांव पोंडी से पौनी लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया, प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार या चालक को आई झपकी मानी जा रही है, फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

Anjali Vaishnav

अंजली वैष्णव मैंने छत्तीसगढ़ के कल्याण कॉलेज भिलाई से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में M.sc Electronic Media की पढ़ाई की. इस दौरान मैने 2021 से TCP News, फिर TV 24 MPCG में बतौर कंटेट राइटर और बुलेटिन प्रोड्यूसर का कार्य किया, वर्तमान में मैं NPG.NEWS में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं, कंटेंट राइटिंग के साथ मुझे रिपोर्टिंग करना पसंद है.

Read MoreRead Less

Next Story