Begin typing your search above and press return to search.

IAS Transfer MP July 2025: मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन IAS अधिकारियों को मिले नए विभाग, जानें किसे कौन सी जिम्मेदारी मिली

IAS Transfer MP July 2025: मध्यप्रदेश की नौकरशाही में एक बार फिर से बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री और सामान्य प्रशासन विभाग ने 9 वरिष्ठ IAS अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है।

IAS Transfer MP July 2025: मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन IAS अधिकारियों को मिले नए विभाग, जानें किसे कौन सी जिम्मेदारी मिली
X
By Ragib Asim

IAS Transfer MP July 2025: मध्यप्रदेश की नौकरशाही में एक बार फिर से बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री और सामान्य प्रशासन विभाग ने 9 वरिष्ठ IAS अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। आदेश में मंत्रालय, विभाग और आयोग तक की व्यवस्थाएं पुनर्गठित की गई हैं। इस बदलाव से मंत्रालय का पूरा पावर बैलेंस शिफ्ट होता नज़र आ रहा है।

राजेश कुमार राजोरा को फिर से मिली ‘नर्मदा घाटी’ की कमान

1990 बैच के वरिष्ठ IAS डॉ. राजेश कुमार राजोरा को नर्मदा घाटी विकास विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वे नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के प्रबंध संचालक तथा नर्मदा घाटी परियोजना कंपनियों के चेयरमैन भी रहेंगे। जल संसाधन विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार उन्हें सौंपा गया है।





संजय दुबे को मिली विज्ञान और नगरीय विकास की कमान

1993 बैच के वरिष्ठ अफसर श्री संजय दुबे को नगरीय विकास एवं आवास विभाग में अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। साथ ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी उन्हें सौंपा गया है। उनके पास कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल की भी जिम्मेदारी रहेगी।

श्रीराज तन्मय को मुख्यमंत्री कार्यालय का अपर मुख्य सचिव बनाया गया

श्री श्रीराज तन्मय को मुख्यमंत्री कार्यालय का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वे ऊर्जा विभाग और लोक सेवा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगे। 1993 बैच के इस तेजतर्रार अफसर को सीएम के साथ जुड़ना एक अहम राजनीतिक संकेत भी माना जा रहा है।

संजय शुक्ला अब संभालेंगे योजना और विमानन विभाग

1994 बैच के IAS श्री संजय कुमार शुक्ल को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है। साथ ही विमानन विभाग के भी प्रभारी बनाए गए हैं। वे अब राजस्व मंडल के अध्यक्ष की भूमिका भी निभाएंगे। इस पद पर उनका चयन उनके प्रशासनिक संतुलन को दर्शाता है।

टी. पी. आहूजा को सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी

मुख्य सचिव टी. पी. आहूजा को सहकारिता विभाग सौंपा गया है, साथ ही मस्त्य विकास और आयुष विभाग भी उनके पास होंगे। उनके पास अब सामाजिक कल्याण की योजनाओं की सीधी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी होगी।

एम. सेलेन्द्रन को किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग

किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग अब एम. सेलेन्द्रन के हाथ में है। साथ ही वे सामान्य प्रशासन विभाग में 'कार्मिक' सचिव भी होंगे।

  • उच्च शिक्षा में दो नए चेहरे – निशांत वरवड़े और प्रबल सिपाहा
  • दो अफसरों को उच्च शिक्षा विभाग में भेजा गया है।
  • श्री निशांत वरवड़े, आयुक्त, को किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
  • वहीं प्रबल सिपाहा को उच्च शिक्षा आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  • इन बदलावों से शिक्षा व्यवस्था में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है।

राशी सहगल अब लोक सेवा आयोग में

2015 बैच की IAS अधिकारी श्रीमती राशी सहगल को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर का सचिव नियुक्त किया गया है। वे वित्त निगम की संचालक थीं।

तन्वी हुड्डा को इंदौर वाणिज्य कर विभाग में नया दायित्व

2014 बैच की IAS तन्वी हुड्डा को इंदौर वाणिज्य कर में अपर आयुक्त पद के साथ-साथ प्रबंध संचालक, वित्त निगम इंदौर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story