Begin typing your search above and press return to search.

कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार ने बढ़ाया न्यूनतम वेतन, एरियर के साथ मिलेगी सैलरी; चेक करें किसे कितना होगा फायदा?

MP Employee News: मध्य प्रदेश के 30 लाख कर्मचारियों की चांदी! 1 अप्रैल से बढ़कर मिलेगी सैलरी, साथ आएगा 2 साल का एरियर। निजी, सरकारी और आउटसोर्स कर्मियों के लिए श्रमायुक्त का बड़ा आदेश। जानें कितनी बढ़ेगी आपकी तनख्वाह।

MP Employee News
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Neha Yadav

MP Employee News: मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए होली से पहले न्यूनतम वेतन और एरियर पेमेंट से जुड़ी अच्छी खबर है. 30 लाख से अधिक निजी सरकारी श्रमिकों और आउटसोर्स कर्मियों को 1 अप्रैल 2024 से बढ़ा हुआ वेतनमान और एरियर मिलेगा. इसे लेकर श्रमायुक्त ने आदेश दिए हैं.

कर्मचारियों को मिलेगा 2024 से बढ़ा हुआ वेतनमान और एरियर

जानकारी के मुताबिक़, सरकारी विभागों और लगभग सभी निजी सेक्टर में श्रमिकों के अप्रैल 2024 में वेतन में 25% वृद्धि के आदेश के आदेश को लागू नहीं किया गया है. इस समबन्ध में श्रमायुक्त ने आदेश दिया हैं कि निजी और सरकारी विभागों में कार्यरत श्रमिकों और आउटसोर्स कर्मियों को 2024 से बढ़ा हुआ जो वेतनमान और एरियर नहीं दिया गया है उन्हें दिया जाए. ूँजे वेतनमान और एरियर का भुगतान किया जाए.

बढ़ा हुआ वेतनमान और एरियर क्यों नहीं मिला

दरअसल, नवंबर साल 2019 में न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्ड ने श्रमिकों के वेतन में 25% वृद्धि की सिफ़ारिश की थी. जिसे 1 अप्रैल 2024 से लागू किया गया था. अप्रेल में तो कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन और एरियर तो मिला लेकिन उसके बाद बाद हो गया.

हाईकोर्ट ने लगाया स्टे

मध्यप्रदेश टेक्सटाइल मिल्स एसोसिएशन ने वेतनवृद्धि के आदेश को लेकर इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की. जिस पर कोर्ट ने लगा दिया, कुछ महीने बाद 3 दिसंबर 2024 में स्टे हटा दिया गया था. इसके बाद भी बढ़ा हुआ न्यूनतम वेतन और एरियर नहीं मिला.

अब कितना वेतन मिलेगा

वहीँ, अब श्रमायुक्त ने सभी सरकारी विभाग -निकाय श्रमिकों और आउटसोर्स कर्मियों को बढ़ा हुआ वेतनमान देने के आदेश दिए हैं. बता दें, वर्तमान में न्यूनतम वेतन 1625 रुपये प्रति महीना है. जो कि बढ़ने से 2434 रुपये प्रति महीना हो जायेगा.

वेतनमान नहीं मिला तो क्या होगा?

दूसरी तरफ, कर्मचारियों ने चेतवानी दी है बढ़ा वेतनमान अगर नहीं मिला तो वो बड़ा आंदोलन करेंगे. मप्र कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने कहा कि, अगर आदेश का पालन नहीं हुआ तो आंदोलन किया जायेगा.

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story