Begin typing your search above and press return to search.

Ladali Behna Yojna: सीएम शिवराज ने लाडली बहनों के साथ खाया खाना, वोटिंग के पहले कहा- शुरू करेंगे लखपति योजना

Ladali Behna Yojna: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान है। इससे पहले गुरुवार को तमाम नेताओं और उम्मीदवारों ने मतदाताओं के घर-घर दस्तक दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी लाडली बहनों के घर पहुंचे।

Ladali Behna Yojna: सीएम शिवराज ने लाडली बहनों के साथ खाया खाना, वोटिंग के पहले कहा- शुरू करेंगे लखपति योजना
X
By Npg

Ladali Behna Yojna: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान है। इससे पहले गुरुवार को तमाम नेताओं और उम्मीदवारों ने मतदाताओं के घर-घर दस्तक दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी लाडली बहनों के घर पहुंचे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को टीला जमालपुरा इलाके में पहुंचे और उन्होंने यहां लाडली बहनों से संवाद किया। उनके बीच भोजन भी ग्रहण किया। चौहान ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें लाडली बहनों ने बुलाया था और भोजन कर रहे हैं।

चौहान ने एक सवाल के जवाब में आगे कहा कि वह विचार कर रहे हैं कि लाडली बहना को लखपति बहना बनाया जाए। इस अभियान को आगे चलाया जाएगा।

चौहान ने आगे कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जो थकान आई थी, वह बहनों के बीच जाकर मिट गई है। बहनों से मिलकर और बेटियों के पैर पूजकर ऊर्जा मिलती है। मेरा लक्ष्य रहेगा कि हर बहना की आमदनी प्रति माह 10 हजार और साल में एक लाख से ज्यादा हो। इसके लिए स्वयं-सहायता समूह बनेंगे, अलग-अलग प्रकार के काम शुरू किए जाएंगे ताकि बहनों को काम मिले और उनकी आय बढ़े।

Next Story