MP DA Hike Latest News: डीए आदेश जारी, मुख्यमंत्री ने की थी 3 प्रतिशत डीए वृद्धि की घोषणा, अब आदेश हुआ जारी
MP DA Hike Latest News: राज्य सरकार ने डीए आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने डीए बढ़ोतरी की घोषणा की थी। यह बढ़ोतरी अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी, जिसका भुगतान मई 2026 के वेतन में किया जाएगा।

MP DA Hike Latest News: भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 10 लाख कर्मचारियों को तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते मेें 3 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की थी। अब सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है। 3 प्रतिशत डीए वृद्धि की घोषणा के बाद अब महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत हो गया है।
जारी आदेश में लिखा है...
राज्य शासन के शासकीय सेवकों को दिनांक 01 जनवरी, 2025 (भुगतान माह फरवरी, 2025) से सातवें वेतनमान अंतर्गत मंहगाई भत्ता 55 प्रतिशत स्वीकृत कर भुगतान किया जा रहा है।
राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि सातवें वेतनमान अंतर्गत शासकीय सेवकों हेतु मंहगाई भत्ते की उपर्युक्त दरों में वृद्धि करते हुये निम्नानुसार तिथि व दर से मंहगाई भत्ता दिया जाये...
उपरोक्त वृद्धि के उपरांत मंहगाई भत्ते की दर दिनांक 01 जुलाई, 2025 से कुल 58 प्रतिशत हो जायेगी। राज्य शासन के शासकीय सेवकों को उपरोक्तानुसार मंहगाई भत्ते में हुई वृद्धि का लाभ दिनांक 01 अप्रैल, 2026 (भुगतान माह मई, 2026) से किया जायेगा एवं 1 जुलाई, 2025 से 31 मार्च, 2026 तक की एरियर राशि का भुगतान छः समान किश्तों में क्रमशः माह मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितम्बर एवं अक्टूबर, 2026 में किया जायेगा।
राज्य शासन के कर्मचारी जो दिनांक 01 जुलाई, 2025 से 31 मार्च, 2026 की अवधि में सेवानिवृत / मृत हो गये हैं, उन्हें / नामांकित सदस्य को एरियर की राशि का भुगतान एकमुश्त किया जायेगा।
मंहगाई भत्ते में 50 पैसे अथवा उससे अधिक पैसे को अगले उच्चतर रूपये में पूर्णांकित किया जायेगा और 50 पैसे से कम राशि को छोड़ दिया जायेगा ।
मंहगाई भत्ते का कोई भी भाग किसी भी प्रयोजन हेतु वेतन के रूप में नहीं माना जायेगा। यह भी सुनिश्चित किया जाये कि इन आदेशों के अन्तर्गत देय मंहगाई भत्ते के भुगतान पर किया गया व्यय संबंधित विभाग के चालू वर्ष के स्वीकृत बजट प्रावधान से अधिक न हो।
पढ़ें आदेश...
