Begin typing your search above and press return to search.

MP constable suicide News : HC ने भ्रष्टाचार से परेशान होकर खाया जहर ! जहर खाने के बाद पहुंचा पुलिस कंट्रोल रूम और बताई अपनी स्थिति

MP Crime News : नीमच पुलिस लाइन में पदस्थ 50 वर्षीय हेड कांस्टेबल होशियार सिंह ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

MP constable suicide News :  HC ने भ्रष्टाचार से परेशान होकर खाया जहर ! जहर खाने के बाद पहुंचा पुलिस कंट्रोल रूम और बताई अपनी स्थिति
X
By Meenu Tiwari

MP POLICE SUCIDE : पुलिस महकमे में व्याप्त भ्रष्टाचार से परेशान होकर आज मध्य प्रदेश पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल ने जहर खा लिया. बताया जा रहा है की इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मालूम हो की जहरीला पदार्थ खाने के बाद सीधे वह पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे, जहां उसने अपनी हालत के बारे में बताया। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम में हड़कंप मच गया।


गौरतलब है की नीमच पुलिस लाइन में पदस्थ 50 वर्षीय हेड कांस्टेबल होशियार सिंह ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। हेड कांस्टेबल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


आत्महत्या से पहले तीन पेज का सुसाइड नोट लिखा था- भ्रष्टाचार का उल्लेख


मृतक हेड कांस्टेबल होशियार सिंह ने आत्महत्या से पहले तीन पेज का सुसाइड नोट लिखा था, जो डीजीपी, डीआईजी और एसपी के नाम संबोधित था। सुसाइड नोट में उन्होंने पुलिस महकमे में व्याप्त भ्रष्टाचार का उल्लेख किया है और कुछ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि उनका शिकायती पत्र वायरल हो गया है और उन्हें अपने ही विभाग के लोगों से जान का खतरा है।


सुसाइड नोट में यह भी आरोप लगाया गया है कि थाना, पीसीआर और जिम जैसी पोस्टिंग पैसों के दम पर दी जाती हैं। हेड कांस्टेबल ने आत्महत्या करने की अनुमति मांगे जाने जैसी बातों का भी जिक्र किया है।


पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर थे


बताया जा रहा है कि होशियार सिंह पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर थे। कुछ दिन पहले ही उनका हार्निया का ऑपरेशन हुआ था। सोमवार को उन्हें ड्यूटी पर लौटना था, लेकिन उससे पहले ही रविवार को उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया। हेड कांस्टेबल की आत्महत्या के बाद पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story