Begin typing your search above and press return to search.

MP Crime News: ग्वालियर में दरिंदगी, किडनैप कर पुल पर किया गैंगरेप, पढ़िए दरिंदगी की दास्तान

MP Crime News: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर में दो अलग-अलग वारदातों में दो किशोरियों से गैंगरेप (gangrape) की वारदात को अंजाम दिया गया है. दोनों ही मामले फिलहाल पुलिस (Police) ने दर्ज कर लिए हैं और फिलहाल जांच की जा रही है.

MP Crime News: ग्वालियर में दरिंदगी, किडनैप कर पुल पर किया गैंगरेप, पढ़िए दरिंदगी की दास्तान
X
By Ragib Asim

MP Crime News: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर में दो अलग-अलग वारदातों में दो किशोरियों से गैंगरेप (gangrape) की वारदात को अंजाम दिया गया है. दोनों ही मामले फिलहाल पुलिस (Police) ने दर्ज कर लिए हैं और फिलहाल जांच की जा रही है. गैंगरेप की पहली वारदात में एक नाबालिग को कोचिंग के रास्ते से दो बदमाश किडनैप करके अपने साथ ले गए. इस दौरान उन्होंने छात्रा के साथ गैंगरेप किया और प्राइवेट पार्ट (Private Part) में चोट पहुंचाने के बाद उसे पुल से फेंक दिया. वहीं दूसरी वारदात में एक नाबालिग के घर में घुसकर उसके परिजनों के सामने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया.

जानकारी के मुताबिक पहली घटना में एक स्कूल की छात्रा देर शाम कोचिंग के लिए गई हुई थी. जब वह एक कोचिंग से निकलकर दूसरी कोचिंग के लिए जा रही थी उसी वक्त दो युवक बॉबी रावत और सतेंद्र उसे जबरन अपने साथ ले गए और उसके साथ जबरदस्ती की. जब छात्रा ने विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में चोट पहुंचाई. पकड़े जाने के डर से दोनों आरोपियों ने उसे सहराई पुल से नीचे फेंक दिया.

नीचे फेंकने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, वहीं छात्रा की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है. ऊपर से नीचे गिरने से नाबालिग की रीढ की हट्टी टूट गई है और उसके दोनों पैरों की हड्डियां भी टूट गई हैं. छात्रा को जब पुल से आने-जाने वालों ने देखा तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को भी बुलाया और एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. छात्रा के बयान लिए जाने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं और जांच की जा रही है.

दूसरा मामले में भी एक 15 साल की किशोरी को निशाना बनाया गया है. जानकारी के मुताबिक हाल ही में छात्रा और उसके परिजन एक नए घर में शिफ्ट हुए थे. घटना बताया जा रहा है कि तीन अज्ञात आरोपी नाबालिग के घर में घुसे और उसे पकड़ लिया. जब परिजन बाहर निकले तो उन्होंने परिजनों पर कट्टा अड़ा दिया. कट्टे की नोंक पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. जब दो आरोपियों ने रेप किया इसके बाद तीसरा जाने लगा तभी पड़ोसियों को भनक लगी और वह घर की तरफ दौड़े तब जाकर छात्रा को बचाया जा सका. आरोपी कट्टा लहराते हुए मौके से फरार हो गए.



Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story