Begin typing your search above and press return to search.

MP Crime: 'लव जिहाद' फंडिंग के आरोपी कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर एक और केस दर्ज, जानिये क्या है पूरा मामला?

इंदौर में लव जिहाद के आरोपी कांग्रेसी पार्षद अनवर कादरी के खिलाफ महिला ने शिकायत की है. इसके बाद खजराना पुलिस ने अनवर कादरी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है

MP Crime: लव जिहाद फंडिंग के आरोपी कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर एक और केस दर्ज, जानिये क्या है पूरा मामला?
X

(NPG file photo)

By Ashish Kumar Goswami

इंदौर। लव जिहाद के लिए फंडिंग करने के आरोपी और कांग्रेस के पार्षद अनवर कादरी की मुश्किलें काम नहीं ले रही है। बीते सोमवार को उनकी रिमांड बढ़ाई गई थी। वहीं, अब उन पर एक और मामला सामने आया है। पुलिस ने उनके खिलाफ एक और केस दर्ज किया है, ये मामला धोखाधड़ी से जुड़ा है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि, अनवर ने उसके प्लॉट के जाली दस्तावेज बनाकर उसे बेच दिया।

जानकारी के अनुसार, महिला का आरोप है कि, अनवर ने उनके प्लॉट को बिकवाने का वादा किया, लेकिन बाद में खुद ही जाली कागजात तैयार किए और उसे किसी दूसरे शख्स को बेच दिया। महिला ने पहले भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। अब पुलिस ने अनवर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और इस केस में भी उनसे पूछताछ करेगी। खजराना पुलिस ने जोहरा बी नाम की महिला की शिकायत पर यह नया केस दर्ज किया है।

अनवर डकैत का पुराना रिकॉर्ड बहुत खराब है। उनके खिलाफ पहले से ही 15 से ज्यादा केस दर्ज हैं। पिछले ढाई महीने से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी, लेकिन वो पकड़ में नहीं आ रहे थे। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी पर 40 हजार रुपये का इनाम भी रखा था और उनकी संपत्ति जब्त करने की तैयारी में थी। लेकिन इससे पहले ही अनवर ने खुद कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। कोर्ट में पेश होने के बाद उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।

'लव जिहाद' के आरोप

आपको बता दें कि, अनवर कादरी पर आरोप है कि, वो मुस्लिम लड़कों को हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने और उनसे शादी करने के लिए पैसे देते थे। उनके खिलाफ यह आरोप तब लगा जब पुलिस ने अल्ताफ खान और साहिल नाम के दो आरोपियों को पकड़ा था। इन दोनों ने पूछताछ में बताया कि अनवर ने उन्हें 3 लाख रुपये दिए थे और कहा था कि हिंदू लड़कियों से शादी करो और उन्हें गलत कामों में शामिल करो। इसके बाद से ही पुलिस अनवर की तलाश कर रही थी।

अनवर की बेटी भी गिरफ्तार

इस केस में पुलिस ने अनवर कादरी की बेटी को भी गिरफ्तार किया है। लंबे समय तक फरार रहने की वजह से पुलिस ने शहर में कई जगहों पर अनवर के पोस्टर भी लगवाए थे। फिलहाल, अनवर पुलिस रिमांड पर हैं और अब उनसे नए धोखाधड़ी केस के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। यह देखना बाकी है कि इतने सारे मामलों के बाद उन पर क्या कार्रवाई होती है।

Next Story