Begin typing your search above and press return to search.

एमपी बोर्ड रिजल्ट अपडेट: शुरू हुई 10वीं-12वीं की कॉपियों की जांच, जानें कब तक आएगा आपका रिजल्ट?

MP Board 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 जल्द! कॉपी जांच के लिए नया मोबाइल ऐप लागू, अप्रैल अंत तक आ सकते हैं नतीजे। जानें पूरी अपडेट।

एमपी बोर्ड रिजल्ट अपडेट: शुरू हुई 10वीं-12वीं की कॉपियों की जांच, जानें कब तक आएगा आपका रिजल्ट?
X
By Meenu Tiwari

भोपाल। इस बार एमपी बोर्ड के छात्रों को रिजल्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ सकता। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। साथ ही, पारदर्शिता और तेजी लाने के लिए पहली बार मोबाइल ऐप आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया गया है।

कब तक चलेंगी परीक्षाएं?

  • कक्षा 12वीं: 10 फरवरी से शुरू, 7 मार्च 2026 तक
  • कक्षा 10वीं: 13 फरवरी से शुरू, 6 मार्च 2026 तक
  • समय: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

परीक्षा समाप्त होते ही कॉपियों की जांच तेज गति से जारी रहेगी।

दो चरणों में हो रहा है मूल्यांकन

पहला चरण 22 फरवरी से शुरू हो गया है. पहले चरण में करीब 30 लाख उत्तरपुस्तिकाओं की जांच का लक्ष्य रखा गया है। इन विषयों की कॉपियां जांची जा रही हैं:

अंग्रेजी

भौतिक विज्ञान

इतिहास

कृषि

विज्ञान

दूसरा चरण (3 मार्च से शुरू)

3 मार्च से अन्य विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच शुरू होगी।मंडल का लक्ष्य है कि मार्च के अंतिम सप्ताह तक पूरा मूल्यांकन कार्य समाप्त कर लिया जाए, ताकि रिजल्ट समय पर जारी हो सके।

मोबाइल ऐप से होगी सख्त निगरानी

इस वर्ष बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल मॉनिटरिंग से जोड़ दिया है।शिक्षकों की डेली उपस्थिति मोबाइल ऐप से दर्ज होगी. प्रतिदिन कितनी कॉपियां जांची गईं – इसका डिजिटल रिकॉर्ड hoga. ड्यूटी पर बिताए गए घंटों की निगरानी होगी. अधिकारियों द्वारा रियल-टाइम मॉनिटरिंग होगा. हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी, अब तक वेब आधारित सिस्टम था, जिसे मोबाइल ऐप से रिप्लेस किया जा रहा है।

35,000 से अधिक शिक्षक कर रहे हैं मूल्यांकन

  • हर शिक्षक को प्रतिदिन 45 से 60 कॉपियां जांचने के निर्देश
  • 35,000 से अधिक शिक्षक मूल्यांकन कार्य में लगे
  • निरीक्षण दल ऐप आधारित डाटा से केंद्रों की निगरानी करेगा
  • इस व्यवस्था से ड्यूटी में लापरवाही या देरी की शिकायतों पर रोक लगेगी।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक अनिवार्य. एक या दो विषय में न्यूनतम अंक से कम आने पर छात्र फेल माना जाएगा

रिजल्ट कब आ सकता है?

हालांकि बोर्ड ने अभी आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की है, लेकिन संभावना है कि अप्रैल के अंत या मई के पहले सप्ताह तक परिणाम जारी हो सकते हैं।

पिछले वर्ष 2025 में रिजल्ट 6 मई को जारी हुआ था। इस बार मूल्यांकन साथ-साथ चलने के कारण रिजल्ट पहले आने की उम्मीद है।


Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story