Begin typing your search above and press return to search.

MP Crime News: भाजपा विधायक कालूसिंह पर हमला, सिर पर किया पत्थर से वार, लहूलुहान हालत में पहुंचे अस्पताल

MP BJP MLA attack: मध्य प्रदेश के धार जिले में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। धरमपुरी विधानसभा सीट से BJP विधायक कालूसिंह ठाकुर पर उनके अपने ही गांव में पड़ोसियों ने पत्थरों से हमला कर दिया।

MP Crime News: भाजपा विधायक कालूसिंह पर हमला, सिर पर किया पत्थर से किया वार, लहूलुहान हालत में पहुंचे अस्पताल
X
By Ragib Asim

MP BJP MLA attack: मध्य प्रदेश के धार जिले में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। धरमपुरी विधानसभा सीट से BJP विधायक कालूसिंह ठाकुर पर उनके अपने ही गांव में पड़ोसियों ने पत्थरों से हमला कर दिया। विधायक के सिर में चोट आई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खेत पर काम देखने गए थे विधायक

घटना धार मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर सिरसोदिया गांव की है। विधायक ठाकुर अपने घर के पास अपने खेत पर चल रहे काम की देखरेख के लिए गए थे। इसी दौरान कुछ पड़ोसियों ने अचानक उन पर पत्थरों से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही धामनोद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल विधायक को धामनोद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया जानलेवा हमला

धामनोद थाने के उप निरीक्षक नारायण कटारे ने बताया कि विधायक की सिरसोदिया गांव में जमीन है जहां काम चल रहा था। उसी समय पड़ोसियों ने पत्थरों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। विधायक की शिकायत पर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में प्रिन्स उर्फ पिंटू, गेंदाबाई और रंजू गिरवाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विधायक ने क्या कहा?

घटना के बारे में विधायक कालूसिंह ठाकुर ने बताया कि वह अपने घर के पास खेत पर खड़े थे, तभी दो-तीन लोग आए और उन पर पत्थरों से हमला कर दिया। हमलावरों में एक-दो महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने कहा कि वह हमलावरों को शक्ल से पहचान सकते हैं लेकिन उनके नाम नहीं जानते। विधायक ने यह भी बताया कि पहले भी उन पर गोली चलाने की घटना हो चुकी है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है।

फिलहाल यह खुलासा नहीं हुआ है कि विधायक पर हमला क्यों किया गया। पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story