Begin typing your search above and press return to search.

बड़ी खबर: MP बीजेपी की कार्यकारिणी घोषित; 25 पदाधिकारियों के नामों की लिस्ट हुई जारी, देखें किसे-कौन सा मिला पद

BJP Executive Committee List: मध्य प्रदेश में भाजपा ने आज अपनी कार्यकारिणी लिस्ट की घोषणा की है। इसमें नौ उपाध्यक्ष, चार महामंत्री और नौ मंत्री बनाए गए हैं। भाजपा महिला मोर्चा की लता वानखेड़े, राज्यसभा सदस्य सुमेर सोलंकी, इंदौर शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे को महामंत्री बनाया गया है।

बड़ी खबर: MP बीजेपी की कार्यकारिणी घोषित; 25 पदाधिकारियों के नामों की लिस्ट हुई जारी, देखें किसे-कौन सा मिला पद
X

BJP Executive Committee List

By Ashish Kumar Goswami

भोपाल। भाजपा ने आज मध्य प्रदेश की कार्यकारिणी लिस्ट की घोषणा की है। इस लिस्ट में कुल 25 पदाधिकारी बनाए गए है। इसमें नौ उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, 9 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री, एक मीडिया प्रभारी के नाम की घोषणा की गई है। इसके अलावा चार मोर्चा के अध्यक्ष के नाम भी घोषित किए गए है।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी टीम में 9 उपाध्यक्ष बनाए है। इसमें रणवीर सिंह रावत, कांतदेव सिंह, प्रभुराम चौधरी, शैलेंद्र बरूआ, मनीषा सिंह, नदिंता पाठक, सुरेंद्र शर्मा, निशांत खरे, प्रभुदलाल जाटव शामिल है। वहीं, चार महामंत्री में लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, राहुल कोठारी, गौरव रणदिवे, के नाम शामिल है। वहीं, 9 मंत्री में रजनीश अग्रवाल, लोकेंद्र पाराशर, जयदीप पटेल, क्षितिज भट्ट, संगीता सोनी, राजेंद्र सिंह, अर्चना सिंह, राजौ मालवीय, बबीता परमार का नाम शामिल है। वहीं, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, कार्यालय मंत्री श्याम महाजन और मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल को दोबारा बनाया गया है।

देखें लिस्ट:-








Next Story